{"_id":"59804dc04f1c1b7a488b4731","slug":"star-player-harmanpreet-kaur-ruled-out-of-womens-super-league","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत के फैन्स के लिए बुरी खबर, अभी देखने को नहीं मिलेंगे उनके लंबे लंबे सिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमनप्रीत के फैन्स के लिए बुरी खबर, अभी देखने को नहीं मिलेंगे उनके लंबे लंबे सिक्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Harmanpreet Kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की स्टार प्लेयर क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उनके लंबे लंबे छक्के अभी कुछ समय तक देखने को नहीं मिलेंगे।
star cricketer harmanpreet kaur
क्योंकि 28 साल की यह हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाली महिला सुपर लीग से बाहर हो गई हैं। इस लीग के लिए उन्हें सरे स्टार की ओर से खेलना था। लीग से बाहर होने की वजह है कंधे में लगी चोट, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं। हालांकि एमआरआई हो गई है और इलाज भी शुरू हो गया है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
star cricketer harmanpreet kaur
बता दें कि महिला सुपर लीग का आयोजन 10 अगस्त से 1 सितम्बर तक इंग्लैंड में किया जाएगा। हमरमनप्रीत इससे पहले महिलाओं की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं। हाल ही में महिला विश्व कप टूर्नामेंट के सेकेंड सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन ने 171 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए वे दुनिया भर में सराही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
star cricketer harmanpreet kaur
आजकल हरमनप्रीत अपने घर आई हुई हैं। रविवार को मोगा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। अमृतसर हवाई अड्डे पर उन्हें लेने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग पहुंचे थे। डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने उनका स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर अपने गांव दुनेके शाम को पहुंची। इस दौरान सभी हरमनप्रीत की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
विज्ञापन
star cricketer harmanpreet kaur
स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर रविवार शाम मोगा के गांव लंडेके पहुंची। यहां प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं के साथ फैंस ने उनका फूलों की बारिश से जोरदार स्वागत किया। गांव के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद जगह-जगह स्वागत के बीच उनका काफिला दुन्नेके स्थित घर पहुंचा। हरमन मुम्बई से दिल्ली तथा वहां से अमृतसर रविवार दोपहर ही पहुंच गई थी, लेकिन शाम 5 बजे ही घर पहुंच पाईं।