{"_id":"cf76d282bb41792d1827abbb5ed6c5d5","slug":"star-parivar-artist-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
Mon, 09 Jun 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस के सीरियलस की सफलता के बाद लोगों को स्टार परिवार अवार्ड में शामिल होने का निमंत्रण देने कलाकार शहर में पहुंचे। सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने भी तहे दिल से उनका स्वागत किया। इन स्टार्स में शामिल हैं वीरा के रणविजय, साथ निभाना साथिया के अहम (मोहम्मद नाजिम), ये रिश्ता क्या कहलाता है की वर्षा (पूजा) और ये हैं मोहब्बतें की मिहिका वर्मा।
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
2 of 6
सेक्टर-17 के प्लाजा में छोटे पर्दे के स्टार्स ने परफारमेंस से लोगों का मनोरंजन किया और उनको स्टार प्लस के धारावाहिकों को पसंद करके टॉप पर पहुंचाने का शुक्रिया अदा किया। सेक्टर-17 में स्टार परिवार के सदस्यों के लिए चार फीट लंबा लस्सी का ग्लास रखा गया था। यहां ये हैं मोहब्बतें की प्रसिद्ध कलाकार मिहिका वर्मा और एक अन्य सदस्य मार्शल आर्ट के स्टंट करने वाली कलाकार से मिले। उन्होंने स्टेज पर मार्शल आर्ट के स्टंट पेश किए। इस दौरान यहां स्टार परिवार ने डू द नमस्ते गीत सुनाया।
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
3 of 6
एक वक्त चंडीगढ़ के जिम में ट्रेनिंग देने वाले मोहम्मद नाजिम अब स्टार बन चुके हैं। वह कहते हैं कि साथ निभाना साथिया का काम खत्म ही नहीं होता। वह इसी में काफी व्यस्त हैं। मोहम्मद नाजिम ने कहा कि अहम का किरदार उनके लिए काफी अहम है। जब वह पब्लिक के बीच जाते हैं और लोग उनको अहम के नाम से पुकारते हैं तो उनको अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि जब एकबार काम करना शुरू कर देते हैं तो अहम का किरदार ही याद रहता है। उनको एक्शन पसंद है और स्टार परिवार अवार्ड के दौरान भी उनकी परफारमेंस जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी। उनको एक्शन की ट्रेनिंग देने के लिए रूस से एक टीम आई थी। उन्होंने बताया कि वह एक पंजाबी फिल्म फुल फुकरे में काम कर रहे हैं जो जल्द रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
4 of 6
ये हैं मोहब्बतें में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली मिहिका वर्मा अगर माडलिंग को कैरियर न बनाती तो आईएएस अधिकारी होतीं। मिहिका ने बताया कि वर्ष 2004 में मिस इंडिया इंटरनेशनल टाइटिल जीतने के बाद उनका कैरियर चेंज हो गया। उनको टीवी सीरियल मिले वह भी प्रसिद्ध कलाकार और डायरेक्टर से सेंट्रल मिनिस्टर तक का सफर तय करने वाली स्मृति इरानी के निर्देशन में। उन्होंने कहा कि इसके पहले उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि विरुद्ध सीरियल में काम किया और उसके बाद लगातार सीरियल मिलते रहे। उन्होंने कहा कि वह फिल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से हैं इसी वजह से परिवार उनको फिल्मों में काम करने नहीं देता। लेकिन अब वह मौका मिलने पर फिल्मों में काम करेंगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिखे स्टार परिवार के कलाकार
5 of 6
वीरा के सेट पर काम करने वाले रणविजय और प्यारी सी वीरा के बीच अब प्यारा सा संबंध है। चंडीगढ़ पहुंचे रणविजय ने कहा कि वीरा सोलह साल की है और वह सेट के बाहर भी परेशान करतीं रहती हैं। रणविजय ने कहा कि यह कैरेक्टर उनको बेहद अच्छा लगता है। रणविजय ने कहा कि उनको फिल्मों के आफर मिले हैं, लेकिन स्टार प्लस का धारावाहिक उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।