फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक की हुई सगाई, नौ मार्च को होगी शादी, जानें- किसे चुना अपना हमसफर

Sun, 28 Feb 2021 04:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Star Hockey Player Poonam Malik Engagement with CISF Assistant Sub Inspector Sunil Khayalia
हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक की हुई सगाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं देश की चर्चित हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम मलिक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया से रविवार को सगाई की है।

Star Hockey Player Poonam Malik Engagement with CISF Assistant Sub Inspector Sunil Khayalia
हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक की हुई सगाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार जिले के उमरा गांव स्थित पूनम मलिक के आवास पर दोनों परिवारों ने एक सादे समारोह में सगाई की रस्मों को पूरा किया। पूनम मलिक ने बताया कि यह अरेंज मैरिज है और परिवार के आशीर्वाद से उन्हें मिस्टर राइट मिला है।

Star Hockey Player Poonam Malik Engagement with CISF Assistant Sub Inspector Sunil Khayalia
परिवार के साथ पूनम मलिक और सुनील ख्यालिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूनम मलिक स्वयं दिल्ली आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और सुनील ख्यालिया की तैनाती श्रीनगर में है। पूनम मलिक की शादी नौ मार्च को गांव उमरा में ही होगी। पूनम मलिक व सुनील ख्यालिया को आशीर्वाद देने गांव उमरा में पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह व उनकी पत्नी कृष्णा संपत भी पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Hockey Player Poonam Malik Engagement with CISF Assistant Sub Inspector Sunil Khayalia
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हॉकी स्टार हैं पूनम
रियो ओलंपिक 2016 में दमदार खेल दिखाने वालीं पूनम मलिक देश की जानी-मानी हॉकी स्टार हैं। सगाई समारोह के बाद पूनम मलिक ने बताया कि शादी के बाद भी पूरा फोकस हॉकी पर रहेगा। हालांकि शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव जरूर आते हैं लेकिन अपने खेल को लेकर वह पूरी तरह गंभीर रहेंगी। पूनम मलिक के मंगेतर सुनील ख्यालिया हिसार जिले के गौरछी गांव के निवासी हैं और सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
Star Hockey Player Poonam Malik Engagement with CISF Assistant Sub Inspector Sunil Khayalia
पूनम और सुनील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गौरतलब है कि पूनम ने हॉकी में न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की झोली में पदक डाले हैं।

  • पूनम की उपलब्धियां
  • वर्ष 2013 में जूनियर वर्ल्ड कप में कांस्य पदक।
  • वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
  • वर्ष 2016 में ओलंपिक में हिस्सा लिया।
  • वर्ष 2016 में एशियन चैंपियन ट्रॉफी में स्वर्ण पदक।
  • वर्ष 2017 में वर्ल्ड लीग राउंड-थ्री में स्वर्ण पदक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed