{"_id":"8cf2fea32dca6d9db23e23a267e3b6d6","slug":"stabbed-brutal-murder-of-financier-in-sirsa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
Sun, 04 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 04 Oct 2015 08:52 PM IST
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्त ने फोन कर फाइनेंसर को बुलाया, 3-4 लोगों के साथ मिल किडनैप कर फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत। दोस्ती में खूनी दगाबाजी की दहलाने वाली वारदात हरियाणा के सिरसा के डबवाली की है। यहां नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास से शनिवार रात अज्ञात लोगों ने सिरसा के एक फाइनेंसर का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने गांव झोपड़ा के खेतों में ले जाकर फाइनेंसर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। अपहरणकर्ताओं ने फाइनेंसर की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
2 of 6
लोगों ने रविवार सुबह सड़क किनारे क्षतिग्रस्त गाड़ी लावारिस हालत में देखकर इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगाकर उसके परिजनों को बुलाया। घरवालों ने गाड़ी की पहचान की और बताया कि उनका पुत्र रात को गाड़ी में सवार होकर अपने एक दोस्त चंद्र से मिलने गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो धान के खेतों में फाइनेंसर संतोष का खून से सना शव पड़ा मिला।
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
3 of 6
जानकारी के अनुसार गांव चक्का निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार काफी समय से सिरसा के भरत नगर में रह रहा है। उसने रेलवे पुल किनारे फाइनेंस का कारोबार कर रखा है। संतोष कुमार की डबवाली रोड पर अहाते का काम करने वाले चंद्र नामक युवक से दोस्ती है। रात करीब 11 बजे चंद्र ने संतोष के पास फोन किया और उसे डबवाली मार्ग स्थित एक मैरिज पैलेस के पास बुलाया। इसके बाद संतोष अपने दोस्त विक्की और मोहित को साथ लेकर गाड़ी में सवार होकर पैलेस के पास पहुंचा।
विज्ञापन
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
4 of 6
पैलेस के पास उन्हें चंद्र नहीं मिला, कुछ देर में चंद्र का फोन आया और उसने संतोष को खैरेकां अड्डे पर बुलाया। सूत्रों के अनुसार चंद्र ने नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास ही गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद झाड़ियों में छुपे तीन लोग गाड़ी की तरफ आए और तोड़फोड़ करने लगे। संतोष के दोस्त विक्की और मोहित ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने फाइनेंसर संतोष को दबोच लिया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़े और हथियारों के बल पर संतोष का अपहरण कर लिया।
दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत
5 of 6
सुबह ग्रामीणों को गाड़ी मिलने के बाद और लापता फाइनेंसर की पहचान होने के बाद सदर थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने कई टीमों का गठन करके उसकी तलाश शुरू कर दी। अंतिम मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। तलाश करते-करते शाम को पुलिस को झोपड़ा के खेतों में संतोष का खून से लथपथ हालत में शव मिला। पुलिस के अनुसार संतोष की हत्या पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार करके की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।