फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

Sun, 04 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 04 Oct 2015 08:52 PM IST

दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

stabbed, brutal murder of financier in sirsa

दोस्त ने फोन कर फाइनेंसर को बुलाया, 3-4 लोगों के साथ मिल किडनैप कर फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत। दोस्ती में खूनी दगाबाजी की दहलाने वाली वारदात हरियाणा के सिरसा के डबवाली की है। यहां  नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास से शनिवार रात अज्ञात लोगों ने सिरसा के एक फाइनेंसर का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने गांव झोपड़ा के खेतों में ले जाकर फाइनेंसर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। अपहरणकर्ताओं ने फाइनेंसर की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।


दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

stabbed, brutal murder of financier in sirsa

लोगों ने रविवार सुबह सड़क किनारे क्षतिग्रस्त गाड़ी लावारिस हालत में देखकर इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगाकर उसके परिजनों को बुलाया। घरवालों ने गाड़ी की पहचान की और बताया कि उनका पुत्र रात को गाड़ी में सवार होकर अपने एक दोस्त चंद्र से मिलने गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो धान के खेतों में फाइनेंसर संतोष का खून से सना शव पड़ा मिला।

दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

stabbed, brutal murder of financier in sirsa

जानकारी के अनुसार गांव चक्का निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार काफी समय से सिरसा के भरत नगर में रह रहा है। उसने रेलवे पुल किनारे फाइनेंस का कारोबार कर रखा है। संतोष कुमार की डबवाली रोड पर अहाते का काम करने वाले चंद्र नामक युवक से दोस्ती है। रात करीब 11 बजे चंद्र ने संतोष के पास फोन किया और उसे डबवाली मार्ग स्थित एक मैरिज पैलेस के पास बुलाया। इसके बाद संतोष अपने दोस्त विक्की और मोहित को साथ लेकर गाड़ी में सवार होकर पैलेस के पास पहुंचा।

विज्ञापन

दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

stabbed, brutal murder of financier in sirsa

पैलेस के पास उन्हें चंद्र नहीं मिला, कुछ देर में चंद्र का फोन आया और उसने संतोष को खैरेकां अड्डे पर बुलाया। सूत्रों के अनुसार चंद्र ने नेशनल हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास ही गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद झाड़ियों में छुपे तीन लोग गाड़ी की तरफ आए और तोड़फोड़ करने लगे। संतोष के दोस्त विक्की और मोहित ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने फाइनेंसर संतोष को दबोच लिया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़े और हथियारों के बल पर संतोष का अपहरण कर लिया।

दोस्त निकला दगाबाज, फाइनेंसर को दे दी खौफनाक मौत

stabbed, brutal murder of financier in sirsa

सुबह ग्रामीणों को गाड़ी मिलने के बाद और लापता फाइनेंसर की पहचान होने के बाद सदर थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने कई टीमों का गठन करके उसकी तलाश शुरू  कर दी। अंतिम मोबाइल लोकेशन के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। तलाश करते-करते शाम को पुलिस को झोपड़ा के खेतों में संतोष का खून से लथपथ हालत में शव मिला। पुलिस के अनुसार संतोष की हत्या पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार करके की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed