Pics: टीम इंडिया का 'टेस्ट' लेने चंडीगढ़ पहुंचे साउथ अफ्रीकी शेर
मोहाली स्टेडियम में 5 नवंबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की टीम आज चंडीगढ़ पहुंच गई। देखिए तस्वीरें। सभी फोटोः अजय वर्मा, चंडीगढ़
Pics: टीम इंडिया का 'टेस्ट' लेने चंडीगढ़ पहुंचे साउथ अफ्रीकी शेर
दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज हार चुकी टीम इंडिया टेस्ट मुकाबलों के लिए भी एक दिन की देरी से मैदान में उतरेगी। मैच 5 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।
Pics: टीम इंडिया का 'टेस्ट' लेने चंडीगढ़ पहुंचे साउथ अफ्रीकी शेर
मैच के लिए अफ्रीका की टीम आज चंडीगढ़ में पहुंच गई, लेकिन टीम इंडिया आज दिल्ली में भज्जी की शादी का रिसेप्शन एंजॉय करेगी। टीम अधिकांश खिलाड़ी उसमें शामिल होंगे।
Pics: टीम इंडिया का 'टेस्ट' लेने चंडीगढ़ पहुंचे साउथ अफ्रीकी शेर
टीम इंडिया के खिलाड़ी कल यानी 2 नवंबर को चंडीगढ़ में पहुंचेंगे। उधर, 2 नवंबर को अफ्रीका टीम अभ्यास के लिए मैदान में उतर चुकी होगी। दोनों टीमों के ठहरने का इंतजाम चंडीगढ़ के होटल ताज में किया गया है। पीएमएस बांगा को टीम इंडिया और अभिजीत वालिया को दक्षिण अफ्रीकी टीम का लोकल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
Pics: टीम इंडिया का 'टेस्ट' लेने चंडीगढ़ पहुंचे साउथ अफ्रीकी शेर
पहले टेस्ट मैच की तैयारी को लेकर बुलाई प्रेस वार्ता में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महासचिव एमपी पांडव ने बताया कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए सहायक और मददगार विकेट तैयार की जा रही है, ताकि पिच पहले दो दिन तेज गेंदबाज और तीसरे दिन से स्पिनर्स की मददगार रह सके। आने वाले दिनों में मौसम भी साफ रहेगा।