फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और दो बेटों को मारा, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और लगा ली फांसी, तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2018 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
sonipat man killed wife and two sons, commits suicide
सोनीपत हत्याकांड
एक शख्स ने पहले पत्नी का गला रेता और फिर दोनों बेटों की हत्या की। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया, कमरे के अंदर का नजारा देख नहीं पाओगे।
sonipat man killed wife and two sons, commits suicide
सोनीपत हत्याकांड
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। सेक्टर-15 में शनिवार को एक व्यक्ति ने शिक्षिका पत्नी और दो बेटों की दाव (तेजधार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद व्यक्ति ने छत के पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने तीन के पेज के सुसाइड नोट में पत्नी के भाजपा समर्थित सोनीपत ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के पति से संबंध होने की बात लिखी है।
sonipat man killed wife and two sons, commits suicide
सोनीपत हत्याकांड
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चेयरपर्सन के पति का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। वहीं परिजनों के बयान पर मृतक पर हत्या और ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। मूलरूप से गांव भदाना का सतीश दहिया (40) पत्नी (36) और बेटे लक्ष्य (14) व आर्यन (11) के साथ सेक्टर-15 के एक मकान में पहली मंजिल पर किराए पर रहता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sonipat man killed wife and two sons, commits suicide
सोनीपत हत्याकांड
सतीश खेतीबाड़ी के साथ भट्ठे से ईंट सप्लाई का भी काम भी करता था। उसकी पत्नी महिला राजकीय स्कूल में पीटीआई थी। दोनों बच्चे सेक्टर-15 के डीएवी स्कूल में 5वीं और 8वीं में पढ़ते थे। शनिवार सुबह सतीश के परिवार का कोई सदस्य जब नीचे नहीं उतरा तो मकान मालिक की पत्नी ने ऊपर जाकर देखा। दरवाजा बंद होने पर वह आवाज देकर नीचे आ गई। उसने फोन पर संपर्क किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
sonipat man killed wife and two sons, commits suicide
सोनीपत हत्याकांड
उसने पास के मकान में रह रही सतीश की बहन को सूचित किया कि घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा है और दरवाजा बंद है। शक होने पर पुलिस को बताया गया। सतीश के भाई प्रवीण के साथ पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसी। भीतर जाकर देखा तो सतीश पंखे पर फंदे से लटका हुआ था और उसकी पत्नी, लक्ष्य और आर्यन के शव बेड पर खून से लथपथ पड़े थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed