आइए, आज हम आपको मिलाते हैं एक ऐसे युवक से, जो अपनी बॉडी से बिजली गुजार लेता है। उसे करेंट नहीं लगता, बल्कि मजा आता है। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
ये लड़का है हरियाणा के सोनीपत में रहने वाला 16 वर्षीय दीपक जांगड़ा। गौरतलब है कि 2,700 वोल्ट का झटका किसी भी आम इंसान को मौत दे सकता है, लेकिन दीपक जांगड़ा पर 11 हजार वोल्ट की electricity भी बेअसर है, जबकि इतनी electricity 500 घरों को रोशन कर सकती है।
3 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
दीपक के बदन पर कई एक्सपेरिमेंट हो चुके हैं। दीपक की मानें तो वो यह देखना चाहते हैं कि कितनी वोल्ट के करंट के बाद उन्हें वाकई करंट लगेगा। इस अनोखे हुनर पर दीपक का कहना है कि तीन साल पहले वह हीटर ठीक कर रहा था, उसी दिन उसे पता चला कि बिजली उसे नुकसान नहीं पहुंचाती।
4 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
दीपक के मुताबिक तीन साल पहले उसने खुले तार को गलती से छू लिया था। लेकिन उस पर इसका असर ही नहीं हुआ। उसे लगा कि बिजली ही नहीं है। अब तो 11 हजार वोल्ट electricity भी वह आसानी से सहन कर जाता है।
5 of 7
इलेक्ट्रिक ब्वॉय दीपक जांगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
दीपक अपने इस अनोखे हुनर के बारे में कहते हैं कि ‘यह हुनर भगवान का दिया गया एक तोहफा है, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं क्योंकि मैं वह कर सकता हूं जो कि कोई नहीं कर सकता है। मैं अपनी इस पावर को खोना नहीं चाहता हूं।