फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह विदेशी यूनिवर्सिटी ने पंजाबी छात्रों के लिए कड़े किए नियम, अब एक शर्त पर मिलेगा दाखिला

Wed, 18 Dec 2019 11:14 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Dec 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Six Universities of United Kingdom Released New Rules for Admission to Punjab Students
फाइल फोटो
छह विदेशी विश्वविद्यालयों ने पंजाब के छात्रों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब उन्हें एक नई शर्त के साथ दाखिला मिलेगा, वरना भूल जाओ।
Six Universities of United Kingdom Released New Rules for Admission to Punjab Students
फाइल फोटो
दरअसल, यूके की छह यूनिवर्सिटी ने पंजाबी छात्रों के दाखिले को लेकर सख्त रूख अपना लिया है।  एक यूनिवर्सिटी तो पंजाब के छात्रों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। दूसरे नामी विश्वविद्यालयों ने भी दाखिला प्रक्रिया में सख्ती करके कई बदलाव शुरू कर दिए हैं। यूके दूतावास भी अब टेलीफोन पर इंटरव्यू करने लगा है।
Six Universities of United Kingdom Released New Rules for Admission to Punjab Students
फाइल फोटो
यूके से फरार होने वाले तीन हजार स्टूडेंट्स के सभी दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच शुरू हो गई है और इसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। इसमें शामिल पंजाब के कई एजेंटों पर गाज गिरनी तय है। यूके की नामी यूनिवर्सिटी वोल्वहैंपटन, मिडलसेक्स, जीसीयू ने कैस लैटर (कंफर्मेशन ऑफ एक्सेप्टेंस फॉर स्टडीज) जारी करने से पहले गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six Universities of United Kingdom Released New Rules for Admission to Punjab Students
फाइल फोटो
गौरतलब है कि जनवरी में नया सेशन शुरू होने जा रहा है और अभी तक बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स से फीस लेकर यूनिवर्सिटी ने कैस लैटर जारी नहीं किया है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। जनवरी शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। 23 से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां हो जाएंगी। अगर इस दौरान कैस लैटर आ भी जाता है तो वीजा मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Six Universities of United Kingdom Released New Rules for Admission to Punjab Students
फाइल फोटो
आईलेट्स जरूरी
यूके की वारस्टर यूनिवर्सिटी और साउथ वेल यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया है कि सितंबर में होने वाले दाखिले में वह पंजाब के उन स्टूडेंट्स को ही दाखिला देंगे, जो आईलेट्स पास करके आएंगे। अभी तक यूके में दाखिला बिना आईलेट्स के मिल रहा था। ऐसे में भारी संख्या में ऐसे युवा यूके पहुंच गए, जिनका मकसद शिक्षा नहीं यूके में बसना था। इस काम में यूके के स्टडी एजेंट्स ने मोटा पैसा कमाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed