{"_id":"5ae81bad4f1c1b23338b6056","slug":"six-people-of-punjab-died-in-road-accident-in-una-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत का 'सफर' और गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 लोगों को ऐसे आई मौत, देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का 'सफर' और गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 लोगों को ऐसे आई मौत, देख नहीं पाओगे
Tue, 01 May 2018 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Tue, 01 May 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
16 लोग ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे और टक्कर के बाद गाड़ी गहरी खाई में गिर गई और 6 लोगों की ऐसी हालत हो गई, देख नहीं पाएगा कोई।
2 of 8
PIC
बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मैड़ी में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ओवरलोड क्वालिस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चा बाल- बाल बच गया। घायलों का अंब और ऊना अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
3 of 8
PIC
हादसा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। आठ सीटर गाड़ी में 16 लोग ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। बैग और अन्य सामान भी पैरों में रखा हुआ था। आगे वाली सीट पर चालक के अलावा तीन और लोग बैठे थे। मैड़ी से एक किमी आगे तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे टेंपो को पास देते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
PIC
पुलिस के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर के खजाला गांव की स्वर्ण कौर (50) गुरदयाल सिंह की क्वालिस में संगत को लेकर अंब के मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आई। गाड़ी में चार बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने क्वालिस चालक को उपचार के बाद हिरासत में ले लिया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
5 of 8
PIC
हादसे में इनकी गई जान
मृतकों में सुरिंद्र सिंह (45) पुत्र सरवण सिंह, कश्मीर कौर पत्नी सरवण सिंह निवासी बटाला गुरदासपुर, हरदीप सिंह (25) पुत्र हजारा सिंह निवासी उधनवाल, बटाला और हरजिंद्र कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी तरसीका अमृतसर है। दो महिलाओं की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हादसे के समय तीन माह का आकाशदीप भी अपनी मां निम्मो की गोद में था, लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, उसकी मां चोटिल हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।