Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders issued to register a case of fraud in a 25-year-old property dispute

Chandigarh News: 25 साल पुराने संपत्ति विवाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश

Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to register a case of fraud in a 25-year-old property dispute
फर्जी तरीके से मालिकाना हक जताकर करवाई थी रजिस्ट्री, बेटे के नाम भी ट्रांसफर की संपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मनीमाजरा में करीब 25 साल पहले कथित तौर पर धोखाधड़ी से संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने और बाद में उसे बेटे के नाम ट्रांसफर करने के मामले में अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबिका शर्मा ने थाना मनीमाजरा के एसएचओ को अमर नाथ, खुशाल चंद और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
शिकायतकर्ता लाभ चंद और अन्य के अनुसार, फकीर चंद की वर्ष 1977 से पहले बिना वसीयत मृत्यु हो गई थी। मनिमाजरा के पिपली वाला टाउन स्थित मकान नंबर 2044 और 2044/1 पर उनके कानूनी वारिसों का अधिकार है। आरोप है कि फकीर चंद ने अपने साथ काम करने वाले चिरंजी लाल को मकान में रहने की अनुमति दी थी, लेकिन उसने खुद को फकीर चंद का बेटा बताकर मालिकाना हक जता दिया और नगर निगम के रिकॉर्ड में अपने नाम प्रॉपर्टी टैक्स दर्ज करवा लिया। इसके बाद 20 फरवरी 2001 को चिरंजी लाल ने बिक्री विलेख के जरिये संपत्ति अमर नाथ के नाम कर दी। बाद में अमर नाथ ने इसे अपने बेटे खुशाल चंद के नाम ट्रांसफर कर दिया। शिकायतकर्ताओं ने दस्तावेजों में पिता के नाम को लेकर भी अंतर दिखाया।
विज्ञापन

पहले पुलिस ने इसे संपत्ति विवाद मानकर कार्रवाई नहीं की थी। अपीलीय अदालत के निर्देश पर मामले की दोबारा सुनवाई हुई। मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोप संज्ञेय अपराध की ओर इशारा करते हैं। नगर निगम या सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका जांच में सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed