फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT Formed to investigate Mohali Video Leak Case

मोहाली कांड: महिला अधिकारियों की SIT करेगी मामले की जांच, दो वार्डन पर गिरी गाज, विवि में छह दिनों की छुट्टी

Mon, 19 Sep 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वार्डन अनुपमा और राजविंदर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यही नहीं, जांच के लिए अपने स्तर पर भी एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसका जिम्मा प्रबंधन की वुमन सेल को सौंपा है। इसके अलावा रविवार देर रात आधिकारिक सूचना जारी करते हुए छह दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
SIT Formed to investigate Mohali Video Leak Case
यूनिवर्सिटी के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पंजाब सरकार ने चार सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। एडीजीपी गुरप्रीत दिओ को इसकी कमान सौंपी गई है। डीजीपी का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसकी गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है। दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक सप्ताह की छुट्टी कर दी है। उधर, पुलिस ने आरोपी छात्रा और शिमला से गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


मोहाली के खरड़ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो वायरल होने के बाद पूरे हालात पर पंजाब सरकार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के उच्च स्तरीय जांच के निर्देश के एक दिन बाद सोमवार को डीजीपी गौरव यादव ने एडीजीपी (कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और महिला मामले) गुरप्रीत कौर दिओ की निगरानी में चार सदस्यीय आल वुमन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। 
विज्ञापन


टीम में एसपी (काउंटर इंटेलिजेंस, लुधियाना) रुपिंदर कौर भट्टी को इंचार्ज और दो सदस्यों के रूप में डीएसपी (खरड़-1) रुपिंदर कौर और डीएसपी (एजीटीएफ) दीपिका सिंह शामिल हैं। यह एसआईटी डीआईजी (रूपनगर रेंज) गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी (एसएएस नगर) विवेक शील सोनी की निगरानी में काम करेगी। काम की जरूरत के हिसाब से किसी अन्य सदस्य का चयन भी यह कमेटी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SIT Formed to investigate Mohali Video Leak Case
पत्रकारों से बात करतीं एडीजीपी गुरप्रीत देओ। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि रविवार देर शाम आरोपी छात्रा और हिमाचल प्रदेश के दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनसे मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसआईटी इस मामले की तह तक जाएगी। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह जानकारी के लिए केवल प्रामाणिक चैनलों पर भरोसा करें और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें।

विश्वविद्यालय छह दिन के लिए बंद, कई ने छोड़ा हॉस्टल
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में वार्डन अनुपमा और राजविंदर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यही नहीं, जांच के लिए अपने स्तर पर भी एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसका जिम्मा प्रबंधन की वुमन सेल को सौंपा है। इसके अलावा रविवार देर रात आधिकारिक सूचना जारी करते हुए छह दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी। 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इसी के साथ सोमवार को काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हॉस्टल छोड़ दिया। 

SIT Formed to investigate Mohali Video Leak Case
मोहाली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आरोपी छात्रा ने खुद के अलावा एक और लड़की का वीडियो बनाया
आरोपी छात्रा और शिमला से गिरफ्तार दोनों युवकों सन्नी और रंकेज को खरड़ अदालत में पेश करते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि छात्रा ने खुद के अलावा एक और लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाया है।  मोबाइल से कुछ वीडियो डिलीट भी हुए हैं। यह अपनी तरह का नया मामला है। सभी आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है, लिहाजा 10 दिन का रिमांड दिया जाए। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने सात दिन का रिमांड पुलिस को दिया।

साइबर टीम को नजर बनाए रखने के निर्देश 
पंजाब पुलिस के साइबर विशेषज्ञ भी मामले में सक्रिय हो गए हैं। स्पेशल टीमें सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं। हर जिले की साइबर टीम को हिदायत दी गई है कि वह अपने यहां चल रहे सोशल ग्रुपों पर वायरल वीडियो संबंधी प्रकरण पर नजर रखे। कहीं पर भी ऐसी बात आती है तो इस बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करे।

मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल हुआ
रंकेज से पूछताछ में सामने आया कि उसकी फोटो का दुरुपयोग किया गया है। लड़की के मोबाइल में उसकी डीपी वाला जो व्हाट्सएप अकाउंट दिखाया गया है, वह फेक है। न तो ये मोबाइल नंबर उसका है और न आईपी एड्रेस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed