फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

Thu, 08 Oct 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 08 Oct 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

silent killer lungs disease may be due to smoking addiction

क्या आपको कश मारने की लत है? क्या आप काफी लंबे समय से धूम्रपान कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ये जानलेवा बीमारी हो सकती है।

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

silent killer lungs disease may be due to smoking addiction

बात कर रहे हैं, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) की। ये एक साइलेंट किलर है जो सांस नली की सिकुड़न से शुरू होकर जान की दुश्मन बन जाती है। इस रोग में सांस नली में सिकुड़न व सूजन आ जाती है, जो फेफड़ों को स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती है।

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

silent killer lungs disease may be due to smoking addiction

डॉक्टर एमएल अत्री बताते हैं कि 'सीओपीडी' के दो प्रकार हैं। पहला, क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस और दूसरा एमफीसीमा। क्रॉनिक ब्रॉन्काइटिस में सामान्यत: एक लंबे वक्त तक रोगी को खांसी व बलगम की शिकायत रहती है। वहीं, एमफीसीमा में एक अर्से के बाद रोगी के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

silent killer lungs disease may be due to smoking addiction

डॉक्टर एमएल अत्री बताते हैं कि इस रोग में सबसे पहले खांसी आती है। खांसी के साथ बलगम भी निकलता है। पीड़ित व्यक्ति की सांस फूलती है। इस स्थिति में मरीज अक्सर हांफने लगता है और समय के साथ यह स्थिति और बिगड़ती जाती है। और तो और, व्यायाम करने पर सांस कहीं अधिक उखड़ने लगती है।

विज्ञापन

कश मारने की लत है, सावधान! ये जानलेवा बीमारी हो जाएगी

silent killer lungs disease may be due to smoking addiction

डॉक्टर अत्री बताते हैं कि सांस फूलने की हर बीमारी सीओपीडी नहीं होती। इसमें उम्र सबसे अहम होती है। दोनों ही बीमारी फेफड़ों और सांस की नली से जुड़ी होती है। दोनों में बहुत कम अंतर होता है। इसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed