Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Haryana High Court transferred to CBI the probe into ED letters alleging corruption

पंजाब: सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर भ्रष्टाचार के आरोप की होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने दो माह में मांगी रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2026 11:09 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court transferred to CBI the probe into ED letters alleging corruption
सीएम मान के ओसएडी पर भ्रष्टाचार के आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन
 

कोर्ट ने वकील निखिल सराफ की ओर से दायर एक पीआईएल पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
Trending Videos

भाजपा ने साधा निशाना 
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा सीएम भगवंत मान के करीबी सहयोगियों के खिलाफ ईडी के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जब से आप सरकार सत्ता में आई है, हमने पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति देखी है। पिछले 48 घंटों में 4 हत्याएं हुई हैं। पंजाब के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट, मैड संधू की हत्या कर दी गई। लुधियाना में तीन हत्याएं हुईं। मारे गए लोगों में एक पूर्व सरपंच भी शामिल था। अगर ऐसा किसी भाजपा शासित राज्य में हुआ होता, तो अरविंद केजरीवाल रैली निकालते, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते और सरकार को हटाने की मांग करते। अरविंद केजरीवाल और आप का यह दोहरा रवैया नहीं चलेगा। 

बेईमान मान के ताैर पर जाने जाएंगे भगवंत मान
वहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कट्टर ईमानदार होने का खेल 22 फरवरी को शुरू हुआ था। उससे पहले चुनाव के बाद पांच साल बीत गए, और आज अक्तूबर में हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, उसने उनकी असलियत सामने ला दी है। उनका असली चेहरा सामने आने में पांच साल लग गए। इसलिए आज, भगवंत मान अब मान साहब नहीं रहे। आज आप बेईमान मान के तौर पर जाने जाएंगे। आप बेईमान मान के तौर पर जाने जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने आप पर बोला हमला 
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा यही वह पार्टी है जो आरएसएस और बीजेपी ने तैयार की थी। ये लोकपाल की बात करते थे। कहते थे कि ऐसे कड़े कानून लाएंगे कि कोई मंत्री या अधिकारी भ्रष्टाचार नहीं कर पाएगा। लेकिन अब मामला खुद सीएमओ तक पहुंच गया है। उन्होंने पंजाब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैं अधिकारियों, डीजीपी, सिविल अधिकारियों और चीफ सेक्रेटरी को भी चेतावनी देना चाहता हूं कि अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।

अपने कर्तव्य का पालन करें और जो कुछ संवैधानिक रूप से आपको अधिकार हैं, उनके अनुसार काम करें। वरना अंत में आपको भी उन्हीं परिणामों का सामना करना पड़ेगा जो ओएसडी राजबीर, आप और इसके विधायकों को भुगतना पड़ रहा है। परगट सिंह ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी दावों वाली पार्टी अब खुद घोटालों में घिरी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed