फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Tue, 02 Jun 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

sikh protest at railway track, stop trains for sikh prisoners

जेल में बंद सिख ‌कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगठनों ने ट्रेन की रफ्तार रोक दीं। हाथों में तलवार और लाठी-डडों से लैस जत्थेबंदियों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। सिख जत्थेबंदियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य की जेलों में बंद कैदियों को रिहा करने की मांग उठाई।

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

sikh protest at railway track, stop trains for sikh prisoners

वे दो घंटे तक ट्रैक पर जमे रहे। इसके चलते शताब्दी समेत चार ट्रेनें देरी से चलीं। सिख जत्थेबंदियों ने दोपहर 12 बजे रेलवे लाइनों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जेलों में बंद सिख कैदियों के रिहाई के लिए मांग करने लगे। सिख जत्थेबंदियों को देख स्टेशन पर मौजूद यात्री घबरा गए। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

sikh protest at railway track, stop trains for sikh prisoners

सिख जत्थेबंदियों के प्रदर्शन के कारण चार ट्रेनें लेट हो गई। दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर कैन्ट, शान-ए-पंजाब को फगवाड़ा, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस को खोजेवाल और फ्लाइंग ट्रेन को सुरानूस्सी स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन पर सिख जत्थेबंदियों के घुसने की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ समेत जिला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

sikh protest at railway track, stop trains for sikh prisoners

प्रदर्शनकारी जसकरण सिंह, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, परगट सिंह आदि ने कहा कि पंजाब की जेलों में 78 लोग बंद है, जोकि अपनी सजा पूरी कर चुके है। इसके बाद भी सरकार इन लोगों को रिहा नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कैदियों को सरकार ने जल्द रिहा नहीं किया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

ट्रैक पर उतरे सिख, हाथ में तलवार...और रोक दी रफ्तार

sikh protest at railway track, stop trains for sikh prisoners

सिख जत्थेबंदियां पहले जालंधर कैंट स्टेशन पर ट्रेनें रोकने के लिए गईं, मगर वहां पर फोर्स तैनात होने के कारण वह वापस लौट आए थे। सिखों के प्रदर्शन के कारण रेलवे अधिकारियों ने जालंधर स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed