Hindi News
›
Photo Gallery
›
Punjab
›
shruti gupta kathak performance on world's highest road in ladakh for salute to indian army
{"_id":"581844ae4f1c1baa31436092","slug":"shruti-gupta-kathak-performance-on-world-s-highest-road-in-ladakh-for-salute-to-indian-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"-24 डिग्री में 20 मिनट थिरकते रहे पांव, लड़की का सैनिकों को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-24 डिग्री में 20 मिनट थिरकते रहे पांव, लड़की का सैनिकों को सलाम
Wed, 02 Nov 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खून जमा देने वाली ठंड, लेकिन थिरकते रहे पांव। चेहरे पर न कोई शिकन और न लय पर कोई फर्क। लड़की ने कुछ ऐसे किया सैनिकों को सेल्यूट।
2 of 10
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
जान पर बनी थी, लेकिन 20 मिनट तक डांस करती रही और वादियों में गूंजता रहा 'मां तुझे सलाम'। सिर्फ इसलिए कि देश की सरहदों की रक्षा कर रहे सैनिकों को सलाम कर सके। लड़की ने अपनी यह परफॉर्मेंस इंडियन आर्मी को समर्पित की। पहले भी एक रिकॉर्ड बना चुकी है और अब अपना ही रिकॉड तोड़ने वाली ये लड़की है, पंजाब के पटियाला की कत्थक डांसर श्रुति गुप्ता।
3 of 10
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
जिस जगह पर श्रुति ने यह परफॉर्मेंस दी, वो जमीन से 18 हजार 380 फीट की ऊंचाई पर है, और तापमान माइनस 24 डिग्री है। एक ऐसी जगह, जहां आम आदमी महज 30 मिनट जिंदा रह सकता है, वहां श्रुति ने 20 मिनट की परफॉर्मेंस बिना गरम कपड़ों के दी। लद्दाख में खारदूंग ला पर सैनिकों की मौजूदगी में उनके सम्मान में उसने ऐसा समां बांधा कि सभी उसके हुनर के कायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
श्रुति ने बताया कि उसकी परफॉर्मेंस के दौरान आईटीबीपी और इंडियन आर्मी के लोग मौजूद रहे, जो लगातार मेरा हौंसला बढ़ा रहे थे। हालांकि परफॉर्मेंस खत्म करने से पहले जब मैंने तिरंगा हाथ में लिया तो तेज हवाओं के कारण मेरे हाथ अकड़ गए, लेकिन मैंने झंडा थामे रखा। जब परफॉर्मेंस खत्म हुई तो काफी देर तक मेरा हाल खराब रहा, लेकिन जल्द ही ठीक भी हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
श्रुति गुप्ता की कत्थक परफॉर्मेंस
श्रुति की इस परफॉर्मेंस के पीछे का असली मकसद बाद में पता चला। खुद श्रुति ने बताया कि हाड़ कंपा देने वाली इस ठंडी जगह पर डांस करने का उद्देश्य इंडियन आर्मी की आतंकवाद के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम को सेल्यूट करना था। इसके अलावा एक मकसद था, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना। जो मैंने पिछले साल बनाया था। अब मेरा लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर डांस करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।