{"_id":"5c7b611fbdec22737a36940f","slug":"shivratri-maha-shivratri-2019-lord-shiva-puja-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 मार्च को शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग, तो इस मुहूर्त में खास विधि से करें पूजा, इच्छित फल देंगे शिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 मार्च को शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग, तो इस मुहूर्त में खास विधि से करें पूजा, इच्छित फल देंगे शिव
Sun, 03 Mar 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
shivratri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 मार्च को महाशिवरात्रि है और इस बार बेहद शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में अगर आप शुभ मुहूर्त में एक खास विधि से भगवान शिव का पूजन करेंगे तो भोलेनाथ इच्छित फल देंगे। जानने के लिए क्लिक करें।
Shivratri
भगवान शिव के भक्तों को महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस पर्व को भगवान शिव का हर भक्त बड़ी ही धूमधाम से मनाता है। सोमवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां मंदिरों में अभी से शुरू हो गई हैं। इस दिन भगवान शिव की साधना-आराधना करने से जीवन में चल रही परेशानियों का निवारण होता है। पंचकूला के आचार्य भागवत प्रसाद के अनुसार, साल 2019 में पड़ने वाली महाशिवरात्रि कुछ खास है।
शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
क्योंकि महाशिवरात्रि सोमवार को है। सोमवार का स्वामी चन्द्रमा है। जिस वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को सोम कहा गया है। ऐसे में सोमवार को महाशिवरात्रि का होना बहुत ही शुभ माना गया है। प्रयागराज में चल रहे कुंभ की नजर से भी यह खास है, क्योंकि इस दिन ही आखिरी शाही स्नान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri
महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिव भगवान को खुश करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं, लेकिन कई बार भक्तजन ऐसी चीजें अर्पित करते है, जिन्हें शास्त्रों में वर्जित माना जाता है। इन्हें अर्पित करने से भोले बाबा खुश होने की बजाए नाराज हो सकते हैं। इसलिए भक्तों को हल्दी, तुलसी के पत्ते, तिल, टूटे हुए चावल, कुमकुम अर्पित करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
महा शिवरात्रि
- फोटो : SELF
आचार्य के अनुसार, हर महीने की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि होती है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव का पार्वती से विवाह हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।