फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदला लेने के लिए राखी सावंत उतरेंगी रिंग में, जिस रेसलर ने पटका, उसी से है मुकाबला, अब क्या होगा

Sat, 02 Mar 2019 02:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress rakhi sawant ready to face rebel in Ludhiana
राखी सावंत

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत आज रिंग में अपना बदला लेने उतरेंगी। इसके लिए उन्होंने खास दांव पेंच भी सीखे हैं। विदेशी रेसलर रोबेल को पटकनी देने के लिए तैयार हैं। राखी सावंत का यह मुकाबला आज लुधियाना में शाम को होगा। खली ने राखी सावंत को खास गुर सिखाए हैं।

Bollywood Actress rakhi sawant ready to face rebel in Ludhiana
राखी सावंत

अब देखना होगा कि आखिर इस मुकाबले में क्या होता है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के दौरान महिला रेसलर रोबेल ने राखी सावंत को उठाकर पटक दिया था। राखी को महिला रेसलर रोबेल का चैलेंज स्वीकार करना महंगा पड़ गया था।

Bollywood Actress rakhi sawant ready to face rebel in Ludhiana
राखी सावंत

महिला रेसलर रोबेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया, जिससे वह चोटिल हो गईं थीं। करीब पांच से आठ मिनट तक राखी रिंग के बीच ही दर्द से तड़पती रहीं। इसके बाद आयोजकों ने राखी को अस्पताल पहुंचाया था। प्रेस वार्ता में राखी ने बताया कि 2 मार्च से सिविल सिटी, संधू नगर स्थित आईपीएस स्कूल में सीडब्ल्यूई ब्रेकडाउन शो का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress rakhi sawant ready to face rebel in Ludhiana
राखी सावंत

शो  शाम 5 से 8 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि इसमें देश के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही अमेरिका से विदेशी रेसलर भी अपनी काबलियत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद रेसलिंग को प्रमोट करना है, ताकि नशे का खात्मा हो सके। इस बीच उन्होंने डू स्पोर्ट्स-नो ड्रग्स का नारा लगाया। उनके मुताबिक इसके बाद 9 मार्च को बठिंडा में रेसलिंग शो होगा।

विज्ञापन
Bollywood Actress rakhi sawant ready to face rebel in Ludhiana
राखी सावंत

राखी सावंत ने बताया कि हाल ही में अमेरिका की रेसलर रोबेल ने रिंग में उन्हें पटखनी दी थी। जिस वजह से उन्हें इंजरी भी आई थी। लेकिन अब वह भी पलटवार करने के लिए तैयार हैं, जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने ग्रेट खली से ली है। 

अब वह रोबेल को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पंजाब की महिलाओं को कहा कि जिस तरह महिलाएं डॉक्टर व पुलिस में भर्ती हो रही हैं, उसी तरह रेसलिंग को भी ज्वाइन करने के लिए आगे आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed