बॉलीवुड के किंग खान का ये अवतार शायद ही अपने देखा होगा। वहीं शाहरुख अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर भी खुलकर बोले, पढ़िए
दरअसल, बॉलीवुड के किंग खान वीरवार को लुधियाना के एक मॉल में पहुंचे। यहां हर कोई शाहरूख खान की एक झलक पाने को बेताब दिखा। युवा उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ में लगे रहे।
नूरा सिस्टर्स की मौजूदगी में किंग खान ने अपनी फिल्म का एक गाना लांच किया। इसके बाद शाहरुख लुधियाना के गांव झांडे में पहुंच कर ट्रैक्टर चला कर फिल्म के एक सीन को लाइव पेश किया।
सिर पर परना बांधे ट्रैक्टर चलाने के बाद शाहरूख ने कहा कि इसे चलाना, खास कर मोड़ काटना कठिन है। इसके बाद शाहरूख ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया।
पंजाब के साथ उनकी रूचि पर शाहरूख बोले कि उनकी पत्नी के परिवार के संबंध होशियारपुर से हैं। इसी वजह से पंजाब उनको भी प्यारा लगता है। पंजाबी पूरे विश्व में विख्यात है।