फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: इस पिस्तौल से भगत सिंह ने सांडर्स को मारा था, 90 साल बाद देख रही है दुनिया

Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
shaheed diwas, shaheed bhagat singh pistol displayed at museum, john saunders killed by it
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
शहीदी दिवस के मौके पर आपको हम दिखा रहे हैं वह पिस्तौर, जिससे भगत सिंह ने ब्रिटिश जनरल सांडर्स को मारा था और लाला जी की मौत का बदला लिया था।
shaheed diwas, shaheed bhagat singh pistol displayed at museum, john saunders killed by it
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
90 साल पहले 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह ने अंग्रेज अफसर जॉन सांडर्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। साइमन कमीशन की खिलाफत करते हुए लाठीचार्ज में घायल होकर लाला लाजपत राय ने दम तोड़ दिया था। लाला जी की मौत का बदला लेने के लिए भगत सिंह और राजगुरू ने सांडर्स को मार डाला था। प्वाइंट 32 कॉल्ट की जिस पिस्टल से यह काम किया गया, वह मिल गई है और देश में ही है।
shaheed diwas, shaheed bhagat singh pistol displayed at museum, john saunders killed by it
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल आफ वेपंस एंड टैक्टिस (सीएसडब्ल्यूटी) के संग्रहालय में यह पिस्टल रखी गई है और इसे लोगों को दिखाया जा रहा है। भगत सिंह के भतीजे करनजीत सिंह संधू और अभय संधू भी इसे देखने के लिए पहुंचे तो वे भावुक हो गए। वे 27 जनवरी को इसे देखने गए और उन्होंने इसे सिर माथे लगाकर नमन भी किया। उनके साथ राजगुरु के भतीजे सत्यशील राजगुरु और हर्षवर्धन राजगुरु भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheed diwas, shaheed bhagat singh pistol displayed at museum, john saunders killed by it
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
बता दें कि करणजीत सिंह संधू ने इसे वापिस पंजाब लाने की मांग करते हुए सरकार को पत्र लिखा था। पंजाब सरकार ने पत्र लिखकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से यह पिस्टल मांगी। बीती 24 जनवरी को बीएसएफ के नई दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर को भेजे पत्र में लिखा कि सरकार इस पिस्टल को राज्य के सैरसपाटा व सभ्याचारक मामले विभाग की तरफ से शहीद भगत सिंह की जन्मस्थल खटकड़कलां में स्थापित संग्रहालय में सुशोभित करना चाहती है।
विज्ञापन
shaheed diwas, shaheed bhagat singh pistol displayed at museum, john saunders killed by it
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
करणजीत सिंह संधू ने बताया कि अक्टूबर, 1969 तक शहीद भगत सिंह की यह पिस्टल पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के कब्जे में थी। फिल्लौर अकादमी की फाइलों से मिली पिस्तौल की डिटेल में पता चला कि उक्त पिस्तौल को फिल्लौर अकादमी में 7 अक्टूबर, 1969 को 7 अन्य हथियारों के साथ इंदौर सीएसडब्ल्यूटी ट्रांसफर किया गया। यहां द्वितीय विश्व युद्ध के हथियारों के साथ इसे म्यूजियम में डिस्प्ले कर दिया गया। हथियार खराब न हो इसलिए इस पर पेंट किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed