सेक्स रैकेट में खुलासा: कोलकाता की युवतियां करती थीं देह व्यापार
हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दो दिन पहले पकड़े गए सेक्स रैकेट में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़ी युवतियां कोलकाता की रहने वाली हैं। देखिए, पूरा मामला।
सेक्स रैकेट में खुलासा: कोलकाता की युवतियां करती थीं देह व्यापार
गौरतलब है कि यह सेक्स रैकेट पिहोवा के कुरुक्षेत्र रोड स्थित सिकंदर कॉलोनी में एक कोठी में चलाया जा रहा था। कोलकाता तक से महिलाओं व लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने छापा मार वेश्यावृति करने वाली 2 महिला सरगना, तीन युवतियों सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया।
सेक्स रैकेट में खुलासा: कोलकाता की युवतियां करती थीं देह व्यापार
ऐसे किया स्टिंग: सीआइए टू इंचार्ज के मुताबिक महिलाएं बाहर से लड़कियों को वेश्यावृति करने के लिए बुलाती थीं। उन्होंने हेड कांस्टेबल नीरज कुमार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जिसने अंदर जाकर सेटिंग कर ली। जैसे ही उसने चकला घर की मालकिन को पैसे दिए तभी उसने पुलिस टीम को इशारा कर दिया।
सेक्स रैकेट में खुलासा: कोलकाता की युवतियां करती थीं देह व्यापार
टीम ने छापा मारकर पांच महिलाओं व एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पकड़ी गई महिलाओं में एक असंधि, दूसरी गांव छैलों, तीसरी समाना पंजाब, चौथी बंदराना कैथल, पांचवीं कोलकाता और ग्राहक नंद कॉलोनी पिहोवा का रहने वाला है। सभी के खिलाफ वेश्यावृति का मामला दर्ज किया है।
सेक्स रैकेट में खुलासा: कोलकाता की युवतियां करती थीं देह व्यापार
सीआईए-2 इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिकंदरा कॉलोनी में दो महिलाएं किराए पर मकान लेकर वेश्यावृति का धंधा चला रही हैं। इससे आसपास के परिवार वाले बेहद परेशान थे। सूचना पर मकान में छापमारी कर मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया।