लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
...तो ये है लुधियाना गैस रिसाव का असली सच, टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव की असली वजह पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट: विकास मल्होत्रा
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
दरअसल दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित दोराहा में अमोनिया गैस के टैंकर टकराने के बाद हुए हादसे का कारण सड़क के गलत निर्माण को माना जा रहा है। सड़क का निर्माण कुछ समय पहले हुआ था। इसके बाद सड़क पहले से चार इंच तक ऊंची उठ गई थी। जिस वजह से बड़े वाहन पुल के नीचे से नहीं निकल पा रहे थे।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
लोगों की माने तो पुल पर वाहन फंसने की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी कई बड़े वाहन पुल के नीचे फंस चुके हैं। नेशनल हाईवे पर पुल बनने के बाद दोराहा बाजार से पहले पुल के नीचे से वाहनों के निकलने का रास्ता बनाया गया था। पुल के नीचे से बड़े-बड़े वाहन गुजरते थे। पुल के नीचे बनी सड़क काफी खराब हो चुकी थी।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
जिस वजह से नगर काउंसिल दोराहा की तरफ से इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया। इस दौरान सड़क पहले से चार इंच तक ऊपर उठ गई। जिस कारण वहां से निकलने वाले बड़े वाहन फंसने लगे। थे। शुक्रवार रात अमोनिया गैस से भरा टैंकर पुल के नीचे फंस गया।
लुधियाना गैस कांड का असली सच जानेंगे तो चौंक जाएंगे
टैंकर को पीछे करने के बजाय ट्रक ड्राइवर ने उसे निकालने की कोशिश की। इसी दौरान ऊपर से ढक्कन टूट गया और गैस लीक होनी शुरू हो गई। काउंसिल दोराहा के चेयरमैन बंत सिंह दबुर्जी ने कहा कि अब प्लानिंग बनाई जा रही है कि पुल के नीचे सड़क के दोनों तरफ से सड़क को उखाड़ कर उसे करीब एक से डेढ़ फीट तक नीचे किया जाएगा और सड़क के लेवल के साथ जोड़ कर नई सड़क बनाई जाएगी।