देखिए, 'लाश' ने कैसे बयां की पुलिस की लापरवाही?
पिंजौर में डैम के पास मिली लाश ने तीन दिन पहले ही पुलिस की लापरवाही लोगों के सामने लाकर रख दी दरअसल, 3 दिन पहले पुलिस को डैम पर लावारिस मोटरसाइकिल होने की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, बुधवार को बाइक मालिक का शव डैम में मिला तो पुलिस अफसर दौड़े चले आए। डीसीपी हामिद अख्तर ने कहा, मामले की जांच होगी।
देखिए, 'लाश' ने कैसे बयां की पुलिस की लापरवाही?
जानकारी के अनुसार, डैम पर कार्यरत कैनाल गार्ड हरदीप ने बुधवार सुबह एचएमटी कॉलोनी की तरफ डैम में एक व्यक्ति की लाश देखी। इसकी सूचना डैम के आला अधिकारियों व पुलिस को दी।
देखिए, 'लाश' ने कैसे बयां की पुलिस की लापरवाही?
जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान निवासी कुराड़ी मोहल्ला कालका के सचिन कोछड़ के रूप में हुई है। हरदीप ने बताया कि उसने 30 मार्च को डैम पर लावारिस पल्सर मोटरसाइकिल खड़ी देखी और सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची
देखिए, 'लाश' ने कैसे बयां की पुलिस की लापरवाही?
मृतक सचिन की जेब से चार हजार रुपये मिले हैं। अभी वह पंचकूला के गांव मदनपुरा में अपने ससुराल में रह रहा था। सचिन निर्माण सामग्री का सप्लायर था। घटनास्थल से देसी शराब की दो खाली बोतलें व अन्य सामान भी पुलिस को मिला है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल में सिम कार्ड नहीं थे। परिजनों ने बताया कि सचिन की शादी दस साल पहले हुई थी, जिसके बाद वह अपने ससुराल में ही रह रहा था।
देखिए, 'लाश' ने कैसे बयां की पुलिस की लापरवाही?
परिजनों ने बताया कि वह तैरना जानता था। 29 मार्च को सचिन का जन्मदिन था, वह उसी दिन से पंचकूला से लापता था। 30 मार्च को मृतक की मां के पास ससुराल पक्ष से फोन आया कि सचिन दो दिन से लापता है। उन्होंने चंडीमंदिर थाना में सचिन की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।