अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो ध्यान दें, एक जनवरी को आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। अगर आपके ये काम नहीं किया तो, पढ़ें जरूरी खबर।
दरअसल एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों को आधार कार्ड अकाउंट से लिंक करने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए ग्राहकों को फोन करके बकायदा लिंक करने के लिए बुलाया जा रहा है। इसकी जानकारी चंडीगढ़ से एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि आधार लिंक नहीं किया तो एक जनवरी को खाता बंद हो जाएगा। ऐसे में लोगों को परेशानी हो सकती है। आरबीआई की तरफ से निर्देश हैं कि 31 दिसंबर तक सभी ग्राहकों के आधार लिंक हो जाने चाहिएं।
4 of 6
स्टेट बैंक
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातार योजनाओं का फायदा लिंक कराकर ही उठाया जा सकता है। एक और बात ये कि आधार लिंक कराने के लिए बैंक एक सुविधा भी दे रहा है।
अधिकारी ने बताया कि जो ग्राहक आधार लिंक कराना चाहते हैं, वे अपने मैसेज बॉक्स में UIDआधार नंबर व खाता नंबर लिखें और 567676 पर भेज दें। इसके बाद आपको आधार लिंक होने की सूचना मिल जाएगी।