पूर्व सैनिक के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। भिवानी एसबीआई की मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर राम सिंह ने बड़ा खुलासा किया है।
2 of 12
सुसाइड के बाद 'शहीद के दर्जे' पर सियासत
- फोटो : अमर उजाला
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की भिवानी शाखा ने स्पष्ट किया है कि ओआरओपी के लिए जान देने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को पेंशन दी जा रही थी।
3 of 12
बहुत कुछ थे पूर्व फौजी रामकिशन की जिंदगी में।
बैंक की ओर से कोई कमी नहीं की गई। इस बारे में रामकिशन ने कभी भी बैंक को न तो मौखिक और न ही लिखित में शिकायत दी।
4 of 12
खुदकुशी करने वाले रामकिशन ग्रेवाल (65) का जीवन।
बैंक की ओर से कम पेंशन मिलने की खबर के बाद वीरवार को एसबीआई की मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर राम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि बीती 26 अक्तूबर को रामकिशन के खातें में 22,608 रुपये पेंशन के आए थे।
5 of 12
रामकिशन के बेटे जसवंत ने सुसाइड पर किया बड़ा खुलासा
28 व 29 अक्तूबर को खाते से राशि की निकासी हुई। 28 अक्तूबर को रामकिशन बैंक में आए भी थे। उन्होंने लिखित व मौखिक कोई शिकायत नहीं दी।