फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women's Day: लाल साड़ी में सड़क पर उतरीं महिला शक्ति, दौड़ में हिस्सा लेकर दिखाई प्रतिबद्धता

Fri, 08 Mar 2024 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

International Women's Day

विज्ञापन
Saree Run in Chandigarh
चंडीगढ़ में साड़ी रन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में शुक्रवार को लाल रंग की साड़ी पहनकर औरतें, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चियां सड़क पर उतरीं तो लोग देखते ही रह गए। चंडीगढ़ में यह अनोखा नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। 


विश्व महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में द रन क्लब द्वारा साड़ी रन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हर तबके की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोई डॉक्टर थीं तो कोई रिटायर्ड प्रोफेसर, कोई फैशन डिजाइनर थीं तो कोई बिजनेस वुमेन, हाउस वाइफ से लेकर स्कूलों की लड़कियां, हर किसी ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Saree Run in Chandigarh
साड़ी रन - फोटो : अमर उजाला
दौड़ में यह संदेश देने की कोशिश रही कि अगर एक नारी बेहतर तरीके से घर को चला सकती है और साड़ी में काम कर सकती है तो वह साड़ी ने दौड़कर भी दिखा सकती है।
 
Saree Run in Chandigarh
साड़ी रन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने यह भी दिखाया कि वह अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर कितनी सचेत रहती हैं। इस रेस में 300 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनके साथ बच्चियां और बुजुर्ग भी शामिल रहीं। सभी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saree Run in Chandigarh
साड़ी रन - फोटो : अमर उजाला
आयोजक पवीला बाली ने बताया कि बुजुर्गों ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाया। दौड़ में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बुजुर्ग महिलाएं और छोटी बच्चियां रहीं। 
विज्ञापन
Saree Run in Chandigarh
साड़ी रन - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिलाओं ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर मैराथन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने का उनका उद्देश्य दूसरी बुजुर्ग महिलाओं के अलावा सभी को सेहत के प्रति जागरूक करना रहा। बुजुर्ग होने का मतलब यह नहीं है कि आप लाचार हो गए हैं। अपने आप अपने आप को फिट रखें तो आप किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। यदि घर की महिला रहेगी फिट तो पूरा परिवार फिट होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed