फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पक्का मोर्चा, अन्य राज्यों से कल दिल्ली कूच करेंगे किसान; तस्वीरें

Tue, 05 Mar 2024 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला/पटियाला/चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला/पटियाला/चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2024 09:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest Concrete front of Shambhu and Khanauri border farmers from other states will march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
शंभू बॉर्डर पर सोमवार को भी किसान नेता दिनभर बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे रहे। नेताओं ने मंच से सरकार की किसानों के प्रति कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छह मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो पक्का मोर्चा लगा रहेगा, मगर अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे।


उन्होंने कहा कि आंदोलन के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा से सहमति बनी है, जिसे जल्द ही मोर्चा पदाधिकारियों संग बैठक कर अंतिम रूप दिया जाएगा। दूसरी ओर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव न लड़ने की शर्त मानने से इंकार कर दिया है। 
Farmer Protest Concrete front of Shambhu and Khanauri border farmers from other states will march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उन्हें फिलहाल आंदोलन में शामिल नहीं किया गया है, हालांकि उन्होंने बाहर से समर्थन देने की बात कही है। इस संबंध में भाकियू चढ़ूनी गुट के किसानों की पांच मार्च को प्रदेशस्तरीय बैठक कुरुक्षेत्र में होनी है, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
Farmer Protest Concrete front of Shambhu and Khanauri border farmers from other states will march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुधवार को दिल्ली कूच प्रोग्राम में पंजाब के किसान शामिल नहीं होंगे। लेकिन शंभू व खन्नौरी बॉर्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन को और मजबूत करके यहीं से केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protest Concrete front of Shambhu and Khanauri border farmers from other states will march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और भारतीय किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से इस आंदोलन में समर्थन दे रही सभी जत्थेबंदियों से अपील की गई है कि बॉर्डरों पर किसानों की गिनती को बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
Farmer Protest Concrete front of Shambhu and Khanauri border farmers from other states will march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : PTI
इसके लिए जत्थेबंदियों के नुमाइंदे अपने स्तर पर गांव-गांव जाकर किसानों को बड़ी गिनती में ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ बॉर्डरों पर पहुंचने को प्रेरित करें। अमर उजाला से बात करते भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के प्रधान रणजीत सिंह सवाजपुर ने कहा कि इस आह्वान के तहत मंगलवार को जत्थेबंदी काफी गिनती में किसानों के साथ 10-12 ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर शंभू बार्डर पर जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed