फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टीम इंडिया के कैप्टन सरदार सिंह को रेप केस में कोर्ट घसीटूंगी'

Sat, 12 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 12 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
sardara singh controversy, hockey india captain controversy, jalandhar news, punjab news
कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : फाइल फोटो
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप, गर्भपात और मारपीट का आरोप लगाने वाली ब्रिटिश युवती ने मामले को कोर्ट ले जाने की चेतावनी दी है।

'टीम इंडिया के कैप्टन सरदार सिंह को रेप केस में कोर्ट घसीटूंगी'

sardara singh controversy, hockey india captain controversy, jalandhar news, punjab news
कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : अमर उजाला
वीरवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में इंग्लैंड की नेशनल महिला हॉकी खिलाड़ी ने बताया कि पंजाब पुलिस से मुझे बहुत अधिक उम्मीद नहीं है क्योंकि सारे सबूत देने के बाद भी अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई। अगर पंजाब पुलिस की तरफ से इंसाफ न मिला तो अपने वकील से बात करके मामला कोर्ट में ले जाऊंगी। मामला ब्रिटिश हाई कमीशन के भी ध्यान में लाया गया है। अब ये मामला इंटरनेशनल हो गया है।

'टीम इंडिया के कैप्टन सरदार सिंह को रेप केस में कोर्ट घसीटूंगी'

sardara singh controversy, hockey india captain controversy, jalandhar news, punjab news
कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं युवती ने आरोप लगाया कि लुधियाना में बुधवार को उन पर कुछ लोग हमला करने की फिराक में थे, इसलिए वह जालंधर में आकर रुकी हैं। उन्होंने इसकी शिकायत ब्रिटिश हाईकमान को भी दी है। ब्रिटिश हाईकमान ने पंजाब के डीजीपी को इस शिकायत की कॉपी भिजवा दी है। युवती के अनुसार डीजीपी ने खुद उनकी सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि सरदार सिंह के कई अन्य युवतियों से भी संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टीम इंडिया के कैप्टन सरदार सिंह को रेप केस में कोर्ट घसीटूंगी'

sardara singh controversy, hockey india captain controversy, jalandhar news, punjab news
कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से इंग्लैंड की रहने वाली युवती का कहना है कि उन्होंने लुधियाना में एसआईटी के सामने पेश होकर यह तस्वीर दे दी है। युवती ने कहा कि उसने एसआईटी को सगाई की सभी तस्वीरों के साथ अंगूठी और अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी सौंप दी है। इसमें उनके गर्भवती होने की रिपोर्ट भी शामिल है। साथ ही, ये भी कहा कि मेरे और सरदार के बीच की कई निजी बातें भी हैं जो मैं आपके सामने शेयर नहीं कर सकती हूं।
विज्ञापन

'टीम इंडिया के कैप्टन सरदार सिंह को रेप केस में कोर्ट घसीटूंगी'

sardara singh controversy, hockey india captain controversy, jalandhar news, punjab news
कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : अमर उजाला
यौन शोषण के आरोप लगने के बाद सरदार सिंह ने उक्त युवती को सिर्फ अपनी दोस्त बताया था। इसे लेकर युवती का कहना है कि हॉकी इंडिया सरदार सिंह को बचाने में जुटी है। युवती का आरोप है कि हॉकी इंडिया को मेरे और सरदार सिंह के संबंध के बारे में शुरू से पता है। सरदार सिंह मुझे मंगेतर कहकर ही टिकट दिलाता था। अभी हॉकी इंडिया यदि मेरा सपोर्ट करती है तो सरदार सिंह का सिलेक्शन ओलिम्पिक में होने से रह जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed