{"_id":"56e196684f1c1b83378b456a","slug":"allegation-of-sexual-abuse-on-team-india-captain-disclosure-by-british-woman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश युवती ने कहा, हॉकी टीम इंडिया कैप्टन ने मनाया था मेरे संग करवाचौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश युवती ने कहा, हॉकी टीम इंडिया कैप्टन ने मनाया था मेरे संग करवाचौथ
Fri, 11 Mar 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
Updated Fri, 11 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने वीरवार को कई बड़े खुलासे किए हैं। जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित एक रिसोर्ट में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान युवती ने मीडिया को सरदार सिंह के साथ करवाचौथ मनाने की तस्वीर दिखाई हैं। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि सरदार सिंह युवती को पानी पिलाकर व्रत खुलवाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें युवती ने लाल रंग का सूट पहन रखा है और हाथ में थाली पकड़ी हुई है।
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
2 of 4
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
- फोटो : अमर उजाला
यौन शोषण के आरोप लगने के बाद सरदार सिंह ने उक्त युवती को सिर्फ अपनी दोस्त बताया था। जालंधर में वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस कर युवती ने कहा कि सरदार सिंह के साथ विदेश में उनकी मुलाकात होती रही, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ। 2012 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी और 2014 में दोनों की सगाई हुई। अब तक दोनों की शादी नहीं हुई है।
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
3 of 4
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने आरोप लगाए हैं कि सरदार सिंह ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण भी किया है, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि सरदार सिंह के कई अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। मूलरूप से इंग्लैंड की रहने वाली युवती का कहना है कि उन्होंने लुधियाना में एसआईटी के सामने पेश होकर यह तस्वीर दे दी है। युवती ने कहा कि उसने एसआईटी को सगाई की सभी तस्वीरों के साथ अंगूठी और अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी सौंप दी है। इसमें उनके गर्भवती होने की रिपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
4 of 4
सरदारा सिंह, ब्रिटिश महिला और विवाद
- फोटो : file
वहीं युवती ने आरोप लगाया कि लुधियाना में बुधवार को उन पर कुछ लोग हमला करने की फिराक में थे, इसलिए वह जालंधर में आकर रुकी हैं। उन्होंने इसकी शिकायत ब्रिटिश हाईकमान को भी दी है। ब्रिटिश हाईकमान ने पंजाब के डीजीपी को इस शिकायत की कॉपी भिजवा दी है। युवती के अनुसार डीजीपी ने खुद उनकी सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।