फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 17 Dec 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 17 Dec 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

saraswati river water see shocking revelation of the archeology department

यमुनानगर में मुगलवाली गांव की जमीन से निकले सरस्वती के पानी पर पुरातत्व विभाग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। देखिए, पूरा मामला।

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

saraswati river water see shocking revelation of the archeology department

दरअसल बिलासपुर खंड के मुगलवाली और रूलाहेड़ी गांव में सरस्वती नदी की खुदाई के दौरान पानी व अन्य सामान निकलने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने मुगलवाली गांव का दौरा किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षक जीएन श्रीवास्तव टीम के साथ गांव में पहुंचे।

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

saraswati river water see shocking revelation of the archeology department

उन्होंने जमीन के नीचे से निकल रहे पानी में मौजूद पत्थरों की जांच की। इस दौरान पानी से हिमालय में पाए जाने वाले संगमरमर का पत्थर मिला। पहाड़ों में पाए जाने वाले अन्य पत्थर भी जमीन में मौजूद पानी में बहुतायत में पाए गए। इसके अलावा मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

saraswati river water see shocking revelation of the archeology department

जीएन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पानी में जो संगमरमर का पत्थर मिला है, वह हिमालय या राजस्थान में ही पाया जाता है। इस तरह के पत्थर जमीन के नीचे नहीं मिलते हैं। ये पत्थर पानी के साथ हिमालय से बहकर यहां आए हैं। पत्थरों पर पानी में बहने से हुआ कटाव साफ नजर आता है। यह कटाव गोलनुमा है। इससे साबित होता है कि ये पत्थर काफी दूर से बहकर यहां आए हैं।

विज्ञापन

सरस्वती के 'पानी' पर पुरातत्व विभाग का चौंकाने वाला खुलासा

saraswati river water see shocking revelation of the archeology department

जीएन श्रीवास्तव के अनुसार पानी में मिले मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े से प्रतीत होता है कि यहां कभी नदी रही है, जिसमें लोग पानी भरने आते थे। उन्होंने कहा कि मुगलवाली गांव में जमीन से निकला जल काफी स्वच्छ, निर्मल और शीतल है, जो पहाड़ों के पानी जैसा ही है। यह जमीन के नीचे से निकलने वाले पानी से बिल्कुल अलग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed