बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद सपना चौधरी की जुबान पर पहली बार हिना खान का नाम आया और वे जल्दी उनके लिए एक काम करने जा रही हैं।
यह काम हिना खान के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा और इसके लिए सपना खास तैयारी कर रही हैं। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद सपना चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिए इंटरव्यू में किया।
सपना चौधरी ने कहा कि बिग बॉस से बाहर होने के बाद वे कई कंटेस्टेंट से मिली, लेकिन हिना खान से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। वे अब जल्दी उनसे मिलेंगी और वो भी एक बड़े सरप्राइज के साथ।
सपना चौधरी ने ये भी बताया कि वे बॉलीवुड में रोमांटिक नहीं, बल्कि एक्शन मूवी करना चाहती हैं। अभी तक लोग उन्हें उनके डांस के लिए जानते हैं, लेकिन बॉलीवुड में अगर इससे अलग करने का मौका मिला तो जरूर करेंगी।
बता दें कि बिग बॉस के बाद सपना चौधरी की मशहूरियत में काफी इजाफा हुआ है। उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, शो की संख्या भी और एक के बाद एक ऑफर भी खूब मिल रहे हैं। उनके गाने में लगातार आ रहे हैं।