डांसर सपना चौधरी के करोड़ों चाहने वालों के लिए दो गुड न्यूज। आखिरकार उनका एक बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है और अब वे एक नये अंदाज में नजर आएंगी।
दरअसल, हरियाणवी गानों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी धूम मचाने के लिए आ रही है। सपना चौधरी 15 दिसंबर को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म भांगओवर में आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी। यह आइटम सॉन्ग फिल्म रिलीज होने से पहले ही वायरल होकर धमाल मचा रहा है।
वहीं सपना चौधरी आजकल फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म एक सुपरनैचुरल लव स्टोरी है, जिसमें मशहूर एक्टर अभय देओल और 'सिटीलाइट्स' फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा भी होंगी। शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
सपना चौधरी की इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस लव ट्राइएंगल में सपना चौधरी की अहम भूमिका होगी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है।
दूसरी ओर, भैंगओवर फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा, जयदीप अहलावत, हेमंत पांडे के साथ-साथ पांच बच्चे किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को सनसिटी सिनेमा में बात करते हुए अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक केडी व एमडी ने टाइटल सॉन्ग गाया है।