संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
संत रामपाल और सरकार के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को कोर्ट से मिली फटकार के बाद आरएएफ, सीआरपीएफ और पुलिस के जवान आश्रम की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच वहां मौजूद कुछ अनुयायियों ने डीजल भरी केन और बाल्टी अपने शरीर पर डाल ली।
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
अनुयायियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो वे आत्मदाह कर लेंगे। जब करीब एक दर्जन अनुयायियों ने अपने शरीर पर तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दी तो पुलिस तुरंत आश्रम से करीब 30 मीटर दूर जाकर खड़ी हो गई।
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
टकराव के दौरान संत रामपाल के अनुयायियों ने न सिर्फ पुलिस कर्मियों की लाठियां छीनीं बल्कि उन्हें माइक से घोषणा कर खुली धमकी तक दे डाली। अनुयायियों ने कहा कि ‘सरकार हमें आतंकवादी बनाने की कोशिश न करे, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। यदि पुलिस कोई कार्रवाई करेगी तो हम उसका खुलकर जवाब देंगे।
संत रामपाल के अनुयायी करने लगे आत्मदाह!
इससे पहले हाईकोर्ट की फटकार के बाद बार-बार पैरामिलिट्री फोर्स और रेपिड एक्शन फोर्स शक्ति प्रदर्शन करती रहीं। दूसरी तरफ नारेबाजी होती रही। देर शाम पुलिस आश्रम से करीब 500 मीटर दूर लगे नाकों पर जाकर खड़ी हो गई। कुछ टुकड़ियां वापस बरवाला और हिसार लौट आईं।