फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

Mon, 17 Nov 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Nov 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

sant rampal, and police security, border seal

संत रामपाल के समर्थकों के लिए चंडीगढ़ छावनी में तब्दील हो गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में संत रामपाल को 17 नवंबर को पेश किया जाना है। चंडीगढ़ पुलिस ने संत रामपाल के समर्थकों पर नियंत्रण और सिटी में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच हजार पुलिस कर्मियों, आरएएफ, सीआरपीएफ और हरियाणा के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों का इंतजाम कर लिया है।

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

sant rampal, and police security, border seal

रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन में किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए एक हजार जवानों को तैनात किया है। इसमें हरियाणा पुलिस के जवानों और जीआरपी को शामिल किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए बैरीकेड्स पर कंटीले तार लगाए है। इसके साथ ही जीरकपुर के बैरीकेड्स पर सारयन का इंतजाम भी किया गया है।

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

sant rampal, and police security, border seal

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फोर्स ने संवेदनशील नाकों पर वज्र वाहन, वाटर टैंकों का इंतजाम किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने संत रामपाल के समर्थकों पर नियंत्रण करने के लिए जिन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी रिपोर्टिंग थाने में ली गई। एक अधिकारी के अनुसार, सुबह चार बजे से उनकी ड्यूटी लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

sant rampal, and police security, border seal

रामपाल समर्थकों के लिए सिर्फ रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ हजार सुरक्षा बल तैनात होगा। इसमें रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस शामिल है। हरियाणा पुलिस और जीआरपी के जवान हरेक आने जाने वाली ट्रेनों पर नजर रख रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर आईटी पार्क लाइट प्वाइंट तक पांच बेरीकेड्स बनाए गए हैं।
यह सीमाएं सील- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-17 और 43 का आईएसबीटी बस स्टैंड, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जीरकपुर बैरियर
-गोल्फ ग्राउंड हीरा सिंह चौक

विज्ञापन

चंडीगढ़ आना हैं तो इरादा बदल लें, सीमाएं सील हैं

sant rampal, and police security, border seal

जीरकपुर बैरियर पर संत रामपाल समर्थकों से निपटने के लिए टू टीयर सिक्योरिटी की गई है। पहले पंजाब पुलिस ने नाकाबंदी की है और पचास कदम बाद ही चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी की है। आपको पंचकूला और जीरकपुर के रास्ते चंडीगढ़ आना है तो जाम से बचने के लिए घर से थोड़ा जल्दी निकलें। हो सकता है कि जीरकपुर बैरियर और पंचकूला बैरियर पर आपको जाम मिले। ऐसा सुबह सात बजे से लेकर दस बजे के बीच संभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed