फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता सविंदर हरदेव की उत्तराधिकारी बनीं सुदीक्षा, निरंकारी मिशन की नई प्रमुख के बारे में 5 बातें

Thu, 19 Jul 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 19 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission Second Lady Head Sudiksha Profile
निरंकारी प्रमुख सुदीक्षा
संत निरंकारी मिशन की 5वीं प्रमुख माता सविंदर कौर ने बेटी सुदीक्षा को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है, तो जानिए मिशन की नई सद्गुरु बहन सुदीक्षा के बारे में सब कुछ।
Sant Nirankari Mission Second Lady Head Sudiksha Profile
निरंकारी प्रमुख सुदीक्षा
बहन सुदीक्षा निरंकारी मिशन के तीसरे गुरु हरदेव सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं। इनकी मां सविंदर कौर मिशन की 5वीं सद्गुरु रहीं। 17 जुलाई 2018 को, सतगुरु माता सविंदर कौर ने निरंकारी मिशन के छठे गुरु के रूप में अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को पदभार सौंपा। इन्हें प्रमुख बनाने की घोषणा 16 जुलाई को की गई थी।
Sant Nirankari Mission Second Lady Head Sudiksha Profile
निरंकारी प्रमुख सुदीक्षा

माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव का जन्म 13 मार्च, 1985 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने साइकॉलोजी में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है। दिसंबर 2016 से संत निरंकारी मंडल के विदेश विभाग के इंचार्ज के रूप में 60 से अधिक देशों में मिशन की गतिविधियों का मार्गदर्शन करती आ रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission Second Lady Head Sudiksha Profile
निरंकारी प्रमुख सुदीक्षा
माता सुदीक्षा की शादी पंचकूला में सेक्टर 11 निवासी अवनीत सेतिया के साथ जून 2015 में हुआ था। मई 2016 में कनाडा में हुए हादसे में अवनीत सेतिया की मौत हो गई थी। बचपन से सुदीक्षा ही आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति मोहित थी। पिता और पति की मृत्यु के बाद से ही सुदीक्षा मिशन की गतिविधियों में काफी सक्रिय हैं। इसी कारण उनको गुरु बनाने का फैसला लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed