{"_id":"5b502d434f1c1b6e118b4752","slug":"first-statement-of-nirankari-mission-new-head-mata-sudiksha-savinder-hardev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निरंकारी मिशन की दूसरी महिला सतगुरु बनने के बाद पहली बार बोलीं माता सुदीक्षा सविंदर, कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी मिशन की दूसरी महिला सतगुरु बनने के बाद पहली बार बोलीं माता सुदीक्षा सविंदर, कहा...
Thu, 19 Jul 2018 12:01 PM IST
गोविंद परवाना, अमर उजाला, चंडीगढ़
गोविंद परवाना, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संत निरंकारी मिशन की छठवीं और दूसरी महिला प्रमुख बनने के बाद माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव ने पहली बार भक्तों को संबोधित किया। जानिए वे क्या बोलीं...
2 of 6
माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव
माता सविंदर हरदेव जी के आदेश व आशीर्वाद से उनकी पुत्री सुदीक्षा को औपचारिक रूप से संत निरंकारी मिशन का सद्गुरु और आध्यात्मिक प्रमुख बनाया गया है। 17 मार्च 2018 को दिल्ली में हुए समागम में माता सविंदर हरदेव जी ने सुदीक्षा के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें आसन पर बैठाया और निरंकारी सद्गुरु की आध्यात्मिक शक्तियों का प्रतीक सफेद दुपट्टा पहनाया।
3 of 6
माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव
इसके बाद संत निरंकारी मंडल प्रधान गोविंद सिंह, चेयरमैन केन्द्रीय योजना व सलाहकार बोर्ड चेयरमैन खेमराज चड्ढा, मंडल के महासचिव वीडी नागपाल, प्रचार व प्रबंध के साथ जुडे़ अन्य वरिष्ठ संतों और गुरु परिवार के सदस्यों ने समस्त निरंकारी परिवार की ओर से सद्गुरु सुदीक्षा को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव
इस दौरान माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने कहा कि ऐसा बहुत कुछ बाकी है, जो बाबा हरदेव जी महाराज करना चाहते थे और नहीं कर पाए। मुझे उनके सपनों को पूरा करने का मौका मिला, लेकिन स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा। अब हमें उम्मीद है कि आप सभी सुदीक्षा के मार्गदर्शन में उन कार्यों को पूरा कर पाएं।
विज्ञापन
5 of 6
सुदीक्षा बनीं संत निरंकारी मिशन की प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
निरंकारी सद्गुरु की जिम्मेदारियों को संभालने के बाद माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज ने कहा कि मेरे में कोई ऐसा गुण तो नहीं हैं, लेकिन इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है, क्योंकि यह सद्गुरु से आशीर्वाद के रूप में आई है। उन्होंने कहा कि हरदेव जी महाराज ने कहा था कि वह साध संगत को अपने सिर का ताज मानते हैं, उसी तरह मैं भी उसका पालन करूंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।