{"_id":"57b5f2134f1c1b1f176eb4d6","slug":"sanjay-singh-comment-on-sidhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आप' से सिद्धू को झटका, ताज़ा बयान सिद्धू के हक में नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' से सिद्धू को झटका, ताज़ा बयान सिद्धू के हक में नही
Fri, 19 Aug 2016 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Aug 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के लिए आम आदमी पार्टी का ताज़ा बयान झटका साबित हो सकता है।
2 of 4
नवजोत सिद्धू
- फोटो : Amar ujala
15 अगस्त को आम आदमी पार्टी ज्वाईन करने वाले वाले नवजोत सिंह सिद्धू अभी तक 'आप' में शामिल नही हो पाए है। सिद्धू हाल ही में अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे, तब से इस बात की चर्चाएं गरम थी कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल तो होना चाहते है लेकिन अपनी कुछ शर्तों के साथ। लेकिन इस बीच पहले से दीवार बने 'आप' के संगरूर से सांसद भगवंत मान और अब इस पर संजय सिंह का ताजा बयान सामने आ चुका है।
3 of 4
Bhagwant Mann
भगवंत मान ने साफ कहा था कि शर्तों के आधार पर किसी को पार्टी में शामिल नही किया जाएगा। भगवंत मान के बयान पर मुहर लगाते हुए 'आप' के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगर सिद्धू आप में आते हैं तो वे उनका स्वागत करेंगे लेकिन शर्तों के आधार पर पार्टी में किसी को शामिल करना पार्टी के संविधान में नहीं है। गौरतलब है कि आप के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने सिद्धू द्वारा शर्तों के साथ आप में शामिल होने पर कहा था कि पार्टी सिद्धू का स्वागत करती है लेकिन शर्तों से साथ नहीं। भगवंत मान समय-समय पर अपने इस बयान को दोहराते भी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sidhu
बता दें कि सिद्धू ने जुलाई में बीजेपी का राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी। सिद्धू का कहना था कि उन्हें पंजाब से दूर रखने की कोशिश की गई इसीलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि सिद्धू ने कभी भी आप में शामिल होने की बात खुलकर नहीं कही, लेकिन मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनके आप में शामिल होने की ही चर्चा होती रही है। उनकी पत्नी और पंजाब सरकार में मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर ने भी इस बात के पर्याप्त संकेत दिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।