फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक, पर वजह बड़ी अजीब सी है

Tue, 20 Jun 2017 09:14 AM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Tue, 20 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
sangrur man fond of guns and to collect arms
देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक
देखिए इस शख्स को हथियार जमा करने का शौक है, लेकिन ऐसा करने के पीछे की जो वजह पता चली है वो काफी अजीब सी है। पुलिस वाले भी हैरान हैं जानकर।
sangrur man fond of guns and to collect arms
देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक
मामला पंजाब के संगरूर का है। जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस को उससे एक दुनाली बंदूक 12 बोर 20 कारतूस, एक नाल बंदूक 315 बोर, बीस कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर बीस कारतूस, नाजायज असलहों में दो 315 बोर पिस्तौल देसी, एक राइफल 315 बोर देसी, पांच कारतूस मिले। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
sangrur man fond of guns and to collect arms
देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक
एसएसपी मनदीप सिंह ने बताया थाना धर्मगढ़ मे तहत आने वाले गांव हरियाऊ का 38 वर्षीय जसविंदर सिंह एक संपन्न किसान परिवार से संबंधित है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके पास अपने अठारह एकड़ जमीन थी। उसने तीन एकड़ जमीन बेच दी थी। पहले वह शराब पीता था। इसके बाद अफीम व स्मैक का सेवन करने लगा। हालांकि अब वह नशा छोड़ने की दवा खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sangrur man fond of guns and to collect arms
देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक
लेकिन नशा करने के कारण उसकी मानसिकता ऐसी बन गई कि उसे हमेशा यह डर लगता कि उस पर कोई हमला कर देगा, इसलिए वह अपने पास हमेशा हथियार रखता। वह सोते समय भी हथियार सा​थ रखता था। हालांकि जांच के दौरान जसविंदर सिंह की गांव में कोई दुश्मनी वाली बात सामने नहीं आई, लेकिन मामला बड़ा अजीब सा है।
विज्ञापन
sangrur man fond of guns and to collect arms
देखिए एक शख्स, जिसे हथियार जमा करने का शौक
एसएसपी ने बताया कि फिलहाल जसिवंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब उसके हथियारों का लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तो हथियार एकत्र करने की वजह अजीब सी लग रही है, फिर भी हर पहलू से मामले को परखा जा रहा है, देखते हैं शायद कोई और वजह निकल कर सामने आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed