Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raipur Khurd branch volunteers adopted the park.

Chandigarh News: रायपुर खुर्द शाखा के स्वयंसेवकों ने पार्क को लिया गोद

Fri, 13 Nov 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Raipur Khurd branch volunteers adopted the park.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रायपुर खुर्द शाखा के स्वयंसेवकों ने गांव के एकमात्र पार्क को गोद लेकर उसे संवारने का बीड़ा उठाया है। इसी पार्क में प्रतिदिन सुबह शाखा भी लगती है। स्वयंसेवक रोजाना श्रमदान कर कूड़ा साफ करने, गमले तैयार करने और पौधों को पानी देने में जुटे हैं। पूर्व कमांडेंट नरेंद्र पराशर ने बताया कि पहले पार्क में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था, लेकिन स्वयंसेवकों की सक्रियता से अब इसमें कमी आई है। व्यवसायी महेश जोशी ने कहा कि पार्क चंडीगढ़ में प्रवेश करते ही पहली छाप छोड़ता है। इसके रखरखाव के लिए नागरिक नगर निगम के साथ मिलकर काम करेंगे। इस पहल में वायुसेना के पूर्व अधिकारी प्रमोद राय, 80 वर्षीय पूर्व पोस्टमास्टर रामआसरे सैनी, त्रिदेव शर्मा, हरेश वशिष्ठ, बिजेन्दर पाल और गुरमेल सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed