{"_id":"6af623e51c67866151055645","slug":"appeal-to-comply-with-noise-pollution-regulations-at-the-military-literature-festival-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1172460-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन की अपील
विज्ञापन
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य एवं अधिवक्ता अजय जग्गा ने 13 से 15 नवंबर तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले 10वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजकों से ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में आयोजकों को पत्र लिखा है। जग्गा ने कहा कि सुखना झील का क्षेत्र साइलेंस जोन में आता है और इसे रामसर साइट का दर्जा भी मिला है। ऐसे में लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और संगीत कार्यक्रमों की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि झील की पारिस्थितिकी, प्राकृतिक शांति और आसपास के निवासियों को कोई परेशानी न हो।