फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जज्बे को सलाम, संदीप आर्य ने 36 घंटे 21 मिनट सूर्य नमस्कार करके बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

Thu, 19 Dec 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Dec 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Arya Creats New World Record of Surya Namaskar
संदीप आर्य - फोटो : अमर उजाला
36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार कर संदीप आर्य ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी वर्ल्ड रिकॉर्ड इन्हीं के नाम पर है।
Sandeep Arya Creats New World Record of Surya Namaskar
संदीप आर्य - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले संदीप 17 घंटे 30 मिनट का रिकॉर्ड बना चुके है, जो विश्व रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम था, लेकिन इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर दोबारा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर हरियाणा में हिसार जिले गांव फरीदपुर के संदीप आर्य को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई दी।
Sandeep Arya Creats New World Record of Surya Namaskar
संदीप आर्य - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, लखनऊ कैंट में वर्ल्ड योग चैंपियनशिप हुई थी। इसमें संदीप आर्य ने 36 घंटे 21 मिनट तक सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विश्व रिकॉर्ड के दौरान संदीप ने दो लाख से ज्यादा सूर्य नमस्कार की पुशअप क्रियाएं की। संदीप ने बताया कि सूर्य नमस्कार में 12 क्रियाएं होती हैं। इसमें 10 पुशअप लगती है। संदीप मूलरूप से गांव फरीदपुर का रहने वाला है, लेकिन वह अग्रसैन कॉलोनी में रहता है। वहीं उनके पिता धर्मपाल जांगड़ा मिस्त्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Arya Creats New World Record of Surya Namaskar
संदीप आर्य - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले छोड़ा था भोजन, 14 किलो वजन हुआ कम
संदीप आर्य ने बातचीत में बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने से पांच दिन पहले उन्होंने भोजन छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ लिक्विड पीया। ऐसे में उनका 14 किलो वजन भी कम हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के दौरान हर तीन घंटे बाद ब्रेक मिला था। इस दौरान उन्होंने 11 ब्रेक लिए। ऐसे में उन्होंने जूस, ग्लूकोज और नारियल का पानी ही पीया था।
विज्ञापन
Sandeep Arya Creats New World Record of Surya Namaskar
संदीप आर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सम्मानित हो चुके संदीप
संदीप आर्य की उपलब्धियों को देखते हुए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी सम्मानित हो चुके है। वहीं संदीप ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed