'लावारिस' मिले 54 लाख लौटाए, चारों ओर इस बच्चे के चर्चे
देखिए, ये तस्वीरें हैं हरियाणा के उस बच्चे की, जिसका ईमान सड़क पर 54 लाख रुपये के सेल्फ चेक देखकर भी नहीं डगमगाया और उसने पैसे लौटा दिए। चारों ओर इस बच्चे के चर्चे हैं। देखिए, इस बच्चे को।
'लावारिस' मिले 54 लाख लौटाए, चारों ओर इस बच्चे के चर्चे
ये बच्चा है हरियाणा के भिवानी शहर का रहने वाला कुबेर। कुबेर के पिता भूपेंद्र कुमार क्लीनिक चलाते हैं और मां गायत्री हाउसवाइफ हैं। कुबेर कंप्यूटर सेंटर से क्लास के बाद साइकिल से वापिस लौट रहा था। अचानक सड़क पर उसने एक फाइल देखी। फाइल के अंदर 54 लाख, 26 हजार, चार सौ 50 रुपए के चैक थे और वह भी साइन किए हुए।
'लावारिस' मिले 54 लाख लौटाए, चारों ओर इस बच्चे के चर्चे
इन चैक्स के ऊपर यूअर सेल्फ लिखा हुआ था। ये चैक भूनाने के लिए शायद कोई बैंक में जा रहे था ताकि ग्रांट की यह राशि विकास पर लगाई जा सके। इसे लापरवाही कहें या फिर गलती की ये फाइल सड़क पर गिर गई और कुबेर के हाथ लग गई। कुबेर ने तुंरत घर पहुंच कर परिजनों को चैक दिखाए और कहा कि वे उन्हें वापिस लौटा दे।
'लावारिस' मिले 54 लाख लौटाए, चारों ओर इस बच्चे के चर्चे
कुबेर अपने माता पिता के साथ चैक लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। जहां नगर परिषद के चेयरमैन भवानी प्रताप को उन्होंने ये चैक दिखाए तो वे काफी खुश हुए और उन्होंने 15 साल के इस बच्चे की ईमानदारी को सलाम किया, यही नहीं उन्होंने अपनी कुर्सी से उठकर कुबेर को बैठने के लिए कहा।
'लावारिस' मिले 54 लाख लौटाए, चारों ओर इस बच्चे के चर्चे
कुबेर की इस ईमानदारी को देखते हुए नगर परिषद ने उसे सम्मानित किया ओर उसे फूल मालाएं पहनाईं। इस मौके पर वार्ड के एम.सी तथा आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए। वहीं कुबेर तथा उसकी मं ने कहा कि वे ईमानदारी को जीवित रखेंगे तथा भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।