फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग' शूटिंग: ट्रेन के साथ दौड़े सलमान खान, देखने उमड़े फैन, तस्वीरें

Mon, 02 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी। Updated Mon, 02 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
salman khan shooting, salman khan, fan, film shooting, akbar train, sultaan shooting, rewari
सलमान सुल्तान ने देश के एकमात्र भाप के इंजन अकबर के साथ दौड़ लगाई - फोटो : amarujala
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई। सलमान ट्रेन के साथ दौड़े। देखने उमड़े फैन। तस्वीरें।
salman khan shooting, salman khan, fan, film shooting, akbar train, sultaan shooting, rewari
सलमान ट्रेन के साथ दौड़े। देखने उमड़े फैन। - फोटो : amarujala
शनिवार को शहर के साथ लगते गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान सुल्तान ने देश के एकमात्र भाप के इंजन अकबर के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान ड्रोन कैमरे से शॉट लिया गया। शाम को साढ़े चार बजे से रात आठ बजे तक रेलवे के लोकोशेड स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर हुई।
salman khan shooting, salman khan, fan, film shooting, akbar train, sultaan shooting, rewari
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई - फोटो : amarujala
दोपहर करीब 12 बजे सलमान चेक शर्ट के साथ इनोवा कार में अपने क्रू मेंबर्स के साथ गोकलगढ़ पहुंचे। करीब एक बजे फिल्म का पहला शॉट स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर लिया गया। भाप के इंजन अकबर को स्टेशन के पास से झज्जर पुल तक कई बार लाया ले जाया गया। करीब सवा बजे सलमान ने ब्लैक टी शर्ट और हाफ पैंट में अकबर के साथ दौड़ लगाई। दो टेक में शॉट ओके हो गया। इसके बाद बॉलीवुड के दबंग खान कार से ही गोकलगढ़ स्टेशन परिसर में अपने टैंट में पहुंच गए। शाम को रेलवे लोको शेड में फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shooting, salman khan, fan, film shooting, akbar train, sultaan shooting, rewari
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई - फोटो : amarujala
सुपरस्टार सलमान खान के आने की खबर मिलने पर हजारों की तादाद में युवा प्रशंसक गोकलगढ़ पहुंच गए। प्रशंसकों में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और किशोरी, युवतियां और महिलाएं भी थीं। अपने फेवरेट स्टार को आंखो के सामने देख चियर कर रहे प्रशंसकों को रोकने क़े लिए भारी तादाद में जिला पुलिस मौजूद थी। खुद सलमान खान का परमानेंट बाउंसर स्टाफ तो था ही लोकल बाउंसर्स की मदद भी ली गई थी। 
विज्ञापन
salman khan shooting, salman khan, fan, film shooting, akbar train, sultaan shooting, rewari
हजारों की तादाद में युवा प्रशंसक गोकलगढ़ पहुंच गए - फोटो : amarujala
दोपहर में ही एसपी संगीता कालिया भी शूटिंग स्थल गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। उनके साथ डीएसपी पूजा डाबला भी थीं। करीब पंद्रह मिनट तक ओपेन टैंट में दबंग खान से मिलने के बाद उन्होंने शूटिंग स्थल का मुआयना भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed