फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी'

Sun, 01 May 2016 05:29 PM IST
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 01 May 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
salman khan, salman movie sultan shooting, salman fan hisar blind girl rachna
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी' - फोटो : अमर उजाला
जैसे फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी पाकिस्तान में अपने घर वापसी के लिए सलमान के भरोसे थी। वैसे ही रियल लाइफ में भी रचना नाम की एक 'मुन्नी' अपने सलमान भाईजान का इंतजार कर रही है। 
salman khan, salman movie sultan shooting, salman fan hisar blind girl rachna
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी' - फोटो : अमर उजाला
रचना को उम्मीद है कि उसके फेवरेट सलमान उससे मिलेंगे और उनकी मदद से उसकी आंखों की रोशनी दोबारा वापस आएगी। वो रोशनी जो करीब ढाई साल पहले टीबी की दवा के रिएक्शन के चलते धीरे-धीरे जाती रही। जिला झज्जर के गांव साल्हावास निवासी इस सोलह साल की किशोरी को सुल्तान फिल्म की शूटिंग के लिए 30 अप्रैल को रेवाड़ी लोको शेड और गोकलगढ़ गांव में शूटिंग करने आ रहे सलमान का ही इंतजार है। 
salman khan, salman movie sultan shooting, salman fan hisar blind girl rachna
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी' - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दबंग खान से मिलने के लिए रचना और हिसार निवासी उसके गुरु सत्यवान ने उपायुक्त डॉ.यश गर्ग से भी गुहार लगाई है। रचना 12वीं कक्षा की छात्रा है और झज्जर जिले के गांव सल्हावास में पढ़ रही है। सत्यवान उसके शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan, salman movie sultan shooting, salman fan hisar blind girl rachna
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी' - फोटो : अमर उजाला
रचना के मुताबिक वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। रचना बताती हैं कि सलमान की कई फिल्में देखी हैं। पिछले साल सलमान खान की बजरंगी भाईजान फिल्म रिलीज हुई। लेकिन ढाई साल पहले आंख की रोशनी जाने के बाद अब वह फिल्म देख नहीं सकती थी। इसके चलते उसने कई बार फिल्म को ध्यान से सुनकर ही एक्टिंग को फील किया।
विज्ञापन
salman khan, salman movie sultan shooting, salman fan hisar blind girl rachna
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी' - फोटो : अमर उजाला
रचना के साथ आए हिसार निवासी उसके गुरु सत्यवान के मुताबिक रचना के घर की माली हालत पहले से ही ठीक नहीं है। उसकी पांच बहनें हैं और पिता विनोद कुमार साइकिल पर घर-घर जाकर सब्जी बेच किसी तरह जीवन यापन करते हैं। टीबी की दवाइयां लेते समय इंफेक्शन से आंखों की रोशनी जाने के बाद रचना के इलाज और चेकअप में जमापूंजी भी चली गई। अब पिछले कुछ समय से उनकी तबियत भी खराब रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed