सजोबा रैली में ड्राइवर्स का दमखम
आज सुबह 7 बजे सेक्टर 26 स्थित सेंट जोंस स्कूल से सजोबा सब हिमालयन रैली शुरू हुई। रैली को एसएसपी सुखचैन सिहं गिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सजोबा रैली में ड्राइवर्स का दमखम
रैली में देश भर से बेहतरीन ड्राइवर दो तरह के वर्ग में हिस्सा लें रहे हैं। इनमें एक एक्सट्रीम कैटेगिरी है जिसमें तेज गति के वाहन होंगे, जिनमें जिप्सी, कार, मोटरसाइकल सवार शामिल है। वहीं दूसरे वर्ग में (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी आधार पर प्रतियोगी हिस्सा लें रहे हैं।
सजोबा रैली में ड्राइवर्स का दमखम
रैली से पहले बीते दिन रैली में हिस्सा लेने वाली गाड़ियों की सेक्टर-34 स्थित ग्राउंड में स्कूटनी कराई गई। रैली में देश भर से हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन्होंने रैली में इस्तेमाल होने वाली अपनी अपनी गाड़ियों से जुड़े पेपर और तकनीक जानकारी आयोजकों को दी।
सजोबा रैली में ड्राइवर्स का दमखम
रैली से एक दिन पहले सेक्टर 34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में विशेष तरीके का ट्रैक का निर्माण किया गया था। इस ट्रैक पर प्रतियोगताओं ने अपनी गाड़ियों को दौड़ा कर उनकी क्षमता को परखा।
सजोबा रैली में ड्राइवर्स का दमखम
रैली में अभी तक (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी में 26 एंट्री दर्ज करवा चुके हैं। वहीं एक्सट्रीम वर्ग में जिप्सी में 39, कार में 8, मोटरसाइकल में 31 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं।