फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोली सी दिखने वाली इस महिला ने किया था खतरनाक कारनामा, अब मिली राहत

Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
sadhvi deva thakur got bail in karnal marriage firing case, untold secrets and personal life
साध्वी देवा ठाकुर
इस भोली सी दिखने वाली महिला को देखिए। इसने वो खतरनाक कारनामा किया था कि आप यकीं नहीं कर पाएंगे। अब जाकर इसे बड़ी राहत मिली है।
sadhvi deva thakur got bail in karnal marriage firing case, untold secrets and personal life
साध्वी देवा ठाकुर
बात हो रही है, हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह में गोली चलाने वाली साध्वी देवा ठाकुर की। पिछले दो महीने से जेल में बंद थी और इसे अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले जिला अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। शनिवार को साध्वी करनाल जेल से बाहर आई तो भक्तों का तांता लग गया। मंदिर गईं, पूजा की और परिजनों ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया।

 
sadhvi deva thakur got bail in karnal marriage firing case, untold secrets and personal life
साध्वी देवा ठाकुर
गौरतलब है कि 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन स्थित एक पैलेस में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे की मासी सुनीता निवासी सेक्टर-6 की मौत हो गई थी। मामले में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथियों पर हर्ष फायरिंग का आरोप लगा था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में साध्वी ने 18 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। 23 नवंबर को साध्वी को जेल भेज दिया गया था। दूल्हे और उसके भाई समेत पांच लोग अभी अंदर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sadhvi deva thakur got bail in karnal marriage firing case, untold secrets and personal life
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी देवा ठाकुर हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका आश्रम करनाल में है। 26 साल की देवा अक्सर बंदूकों के साथ नजर आती हैं। देवा ठाकुर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके नाम से कई प्रोफाइल बने हुए हैं। देवा ठाकुर के प्रोफाइल और फैन पेज पर सेल्फी और बंदुकों के साथ फोटोज शेयर की जाती हैं। इनकी सुरक्षा में कई गनमैन भी तैनात रहते हैं, जिनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर होती हैं।
विज्ञापन
sadhvi deva thakur got bail in karnal marriage firing case, untold secrets and personal life
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी देवा ठाकुर, देवा इंडिया फाऊंडेशन की निर्देशक तथा हिंदुवादी साध्वी देवा ठाकुर बयानों के लिए काफी चर्चित रहती हैं। देवा ठाकुर ने दीपिका पादुकोण पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने दीपिका पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि भारत में जो राम बोलता है उसे ही यहां रहने का हक है। मुस्लिमों के अधिकार हिन्दुओं से कम होने चाहिए और बुर्के को बैन कर देना चाहिए, क्योंकि बुर्के की आड़ में बहुत अपराध होते हैं। मुस्लिमों की दूसरी शादी और अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed