{"_id":"58844c1a4f1c1b632af005e7","slug":"yuvraj-singh-father-yograj-singh-emotional-statement-about-mahendra-singh-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज के पिता योगराज हुए इमोशनल, धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज के पिता योगराज हुए इमोशनल, धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
योगराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंगलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इमोशनल हो गए और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दे दिया।
योगराज सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने आखिरकार पूर्व कप्तान एमएस धोनी को माफ कर दिया। उन्होंने युवराज सिंह की वापसी को यादगार बताया, वहीं योगराज ने धोनी के शतक पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भगवान धोनी का भला करे। मैं चाहता था कि वो भी इस मैच में शतक लगाए। हां, मैंने धोनी को माफ कर दिया है।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह ने कहा कि भगवान सभी का ध्यान रखता है। मैं भगवान से भी यही मांगता हूं कि वे धोनी के उन कर्मों की माफी दे जो उन्होंने उनके बेटे के लिए किए हैं। मैं खुश हूं कि युवराज और धोनी ने साथ-साथ खेलते हुए शतक लगाए। बता दें कि इससे पहले योगराज सिंह ने धोनी की कप्तानी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने युवराज सिंह का करियर खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगराज सिंह
योगराज ने कहा कि धोनी ने युवराज के क्रिकेट करियर के तीन साल खराब कर दिए। वो वक्त अब लौट कर नहीं आ सकता। धोनी को इस बात का एहसास होना चाहिए और उसे इसके लिए भगवान से माफी मांगनी चाहिए। मैं लोगों को माफ कर देता हूं। खास कर उन लोगों को जिन्होंने मेरे और मेरे बच्चों के साथ बुरा किया हो। पता चला है कि योगराज सिंह ने कटक का मैच नहीं देखा था।
विज्ञापन
हेजल कीच-युवराज सिंह
योगराज सिंह ने कहा कि युवराज और धोनी अच्छे क्रिकेटर हैं और बेहतरीन फिनिशर भी। भगवान दोनों का भला करे। मैं युवराज के लिए भगवान का हमेशा शुक्रिया अदा करता हूं। युवराज मजबूत से मजबूत होता जा रहा है। इस कामयाबी के लिए उन्होंने अपनी बहू हेजल को भी बधाई दी। साथ में दुआ कि हेजल युवराज के साथ रहे और दोनों के बीच प्यार हमेशा बना रहे।