{"_id":"5cb4284abdec2213e43a635e","slug":"run-for-kesari-in-chandigarh-on-100-years-of-jallianwala-bagh-massacre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर रन फॉर 'केसरी' में दौड़े लोग, दिलचस्प तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर रन फॉर 'केसरी' में दौड़े लोग, दिलचस्प तस्वीरें
Mon, 15 Apr 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर चंडीगढ़ में एक 'केसरी' दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया। देखिए कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
तुषार फाउंडेशन की ओर से रन फॉर केसरी आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 500 लोगों ने 5 किमी तक दौड़ लगाई। यह दौड़ चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर सूखना लेक होते हुए वापस क्लब में ही खत्म हुई।
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
दौड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रीप्रेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल आईपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नरसंहार के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए एक लघु फिल्म भी दिखाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
फिल्म दिखाने के बाद एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। स्पोर्ट्स 13 के सीईओ यादविंदर सिंह ने कहा कि इस रन के आयोजन के पीछे विचार यह था कि शहीदों की स्मृति में फिटनेस के लिए कुछ नया किया जाए।
विज्ञापन
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
चूंकि यह घटना दुखद थी, इसलिए इसे रन फॉर केसरी नाम दिया गया। अखंड भारत प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी ट्विंकल खन्ना ने बताया कि दौड़ में भाग लेकर काफी अच्छा लगा। शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। युवा देश के लिये कुछ ऐसा करें कि जिससे सभी को गर्व हो।