फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

Wed, 27 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 27 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

rumor of bomb at pathankot national highway in jalandhar, terror

पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस के पास बम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते से लेकर डॉग स्कवायड को बुलाया गया। तस्वीरें।

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

rumor of bomb at pathankot national highway in jalandhar, terror

जालंधर के पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस के पास मंगलवार को एक बोरी में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर भी मौके पर पहुंचे। साथ ही बम निरोधक दस्ते से लेकर डॉग स्कवायड को बुलाया गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की सहायता से बम को डिफ्यूज करने की कोशिश की।

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

rumor of bomb at pathankot national highway in jalandhar, terror

इसके बाद जांच फोरेंसिक टीम को सौंप दी गई। उन्होंने इसे खोलकर देखा तो बमनुमा वस्तु से सफेद पाउडर निकला। पठानकोट रोड पर मंगलवार को धामी कैसल पैलेस के पास पुलिस को एक बोरी में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि बोरी में मोबाइल और बम जैसी वस्तु थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

rumor of bomb at pathankot national highway in jalandhar, terror

वहां नीटू शटरां वाला के मालिक नीटू ने मोबाइल से सिम निकाल दी थी। इस दौरान बोरी से कुछ तारें निकल रही थी, जिसे देखकर किसी व्यक्ति ने शोर मचा दिया। पुलिस के अनुसार बोरी के आसपास पूरी तरह से टेप लगाई हुई थी। इसके अलावा अंदर से तारें बाहर निकाली हुई थी और मोबाइल के साथ जोड़ी हुई थी। मोबाइल लावा कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे नीटू ने पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

पठानकोट नेशनल हाईवे पर मिला 'बम', इलाके में हड़कंप

rumor of bomb at pathankot national highway in jalandhar, terror

उसके ईएमआई नंबर के माध्यम से इसके मालिक का पता करवाया जा रहा है। शाम को बम निरोधक टीम बम को लेकर रायपुर बल्लां के पास खेतों में ले गई। वहां खाली जगह में बम को डिफ्यूज करने की कोशिश की गई। इसके बाद जांच फोरेंसिक टीम को सौंप दी गई। उन्होंने बमनुमा वस्तु को खोलकर देखा तो उसमें से सफेद पाउडर मिला है। इसकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed