फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

Sun, 15 Mar 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Sun, 15 Mar 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

ruckus of kejriwal supporters in yogendra yadav's program

आम आदमी पार्टी में छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में मचे घमासान के बीच हरियाणा में भी पार्टी की फूट खुलकर सामने आ गई है। शनिवार को अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने यहां हुई योगेंद्र यादव की सभा में हंगामा कर दिया और उन पर केजरीवाल के साथ नमकहरामी का आरोप लगाते उन्हें नमक की थैली सौंपी।

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

ruckus of kejriwal supporters in yogendra yadav's program

बहादुर गढ़ में जय किसान आंदोलन के तहत हुई यादव की सभा में केजरी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। शहर की छोटूराम धर्मशाला में आप नेता योगेंद्र यादव के समर्थकों ने जय किसान आंदोलन के तहत सभा का आयोजन किया था। धर्मशाला में यादव मंच पर बैठे थे और स्थानीय कार्यकर्ता माइक पर बोल रहे थे। इसी बीच सड़कों पर नारेबाजी करते हुए केजरीवाल समर्थक धर्मशाला में आए।

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

ruckus of kejriwal supporters in yogendra yadav's program

इन कार्यकर्ताओं ने पहले मंच पर बैठे यादव को नमक की थैली सौंपी और फिर जमकर नारेबाजी की। यादव ने नमक की थैली लेकर अपने साथ में रखी फूलमालाओं के पास रख दी। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में कई नारे लिखी तख्तियां थामे हुए थे। इन तख्तियों पर हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं, जिस पार्टी का नमक खाया उसके साथ नमक हरामी मत करो आदि नारे लिखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

ruckus of kejriwal supporters in yogendra yadav's program

हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मंच पर बैठे यादव को घेर लिया। यादव के समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इससे यादव भी सहम गए। स्थिति बिगड़ती देख आयोजन स्थल छोटूराम धर्मशाला प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सज्जन सिंह और पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह समेत कई लोग सामने आए और प्रदर्शनकारियों को सख्ती से बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों में महावीर राठी व शमशेर सिंह जून भी शामिल थे।

विज्ञापन

PICS: योगेंद्र यादव की सभा में केजरी समर्थकों का हंगामा

ruckus of kejriwal supporters in yogendra yadav's program

धर्मशाला से बाहर आने के बाद शमशेर सिंह जून ने कहा कि योगेंद्र यादव पार्टी के संस्थापक केजरीवाल के साथ नमकहरामी कर रहे हैं। जय किसान आंदोलन के बहाने वह पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता उनकी मंशा को सफल नहीं होने देंगे। सभा के बाद विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछने पर योगेंद्र यादव ने कहा कि यह ओछी हरकत थी। भगवान उनको सद्बुद्धि दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed